December 2025 Numerology Horoscope: कुछ ऐसा रहेगा दिसंबर 2025 अंक ज्योतिष, जानें 1 से 9 मूलांक वालों में किसे मिलेगी सफलता और किसे रखना होगा ध्यान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Dec 2025 7:56 AM

विज्ञापन

दिसंबर 2025 अंक ज्योतिषफल

December 2025 Numerology Horoscope:दिसंबर 2025 अंक ज्योतिष के अनुसार 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए यह महीना नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है. कुछ लोग अपने प्रयासों में सफलता पाएंगे, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जानें अपने जन्मतिथि के अनुसार महीने का पूरा हाल और जरूरी उपाय.

विज्ञापन

December 2025 Numerology Horoscope: अंक ज्योतिष यानी Numerology आपकी जन्मतिथि के आधार पर यह बताता है कि आने वाला समय कैसा बीतेगा. दिसंबर 2025 का महीना कई बदलाव और नए मौकों से भरा नजर आ रहा है. अगर आप जानना चाहते हैं कि यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, तो ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से अपनी जन्मतिथि को जोड़कर बने मूलांक (1 से 9) के अनुसार नीचे दिया गया भविष्यफल पढ़ें.

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)

दिसंबर आपके लिए तरक्की और सम्मान वाला महीना है. काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और लोग आपकी बात मानेंगे. पैसे की स्थिति बेहतर होगी. रिश्तों में प्यार बढ़ेगा.

उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल चढाएं.

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

यह महीना भावनाओं से भरा रहेगा. कभी खुशी तो कभी थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा. पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें.

उपाय: सोमवार को सफेद चीजें दान करें.

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

आपका भाग्य इस महीने आपकी मदद करेगा. करियर में नई शुरुआत हो सकती है. स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत अच्छा है. रिश्तों में तालमेल बना रहेगा.

उपाय: “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र जपें.

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

इस महीने आपकी रुकावटें हटेंगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. हालांकि पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.

उपाय: शनिवार को काले तिल अर्पित करें.

मूलांक 5 (5, 14, 23)

आपके शब्द ही आपकी ताकत हैं. बातचीत से काम बनेंगे. बिजनेस वालों के लिए महीना अच्छा रहेगा. रिश्तों में खुलकर बात करें.

उपाय: हरे रंग का उपयोग बढ़ाएं.

मूलांक 6 (6, 15, 24)

दिसंबर आपके लिए प्यार और खुशियों वाला महीना है. पैसे का लाभ मिलेगा और रुके काम तेजी से पूरे होंगे. परिवार में शुभ समाचार भी मिल सकता है.

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाब चढाएं.

मूलांक 7 (7, 16, 25)

यह महीना आध्यात्मिकता और सीख का है. मन शांत रहेगा. पैसे से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी है.

उपाय: रोज कुछ मिनट ध्यान करें.

ये भी देखें: मेष से लेकर मीन राशि साल के आखिरी महीने क्या बदलेगा आपकी किस्मत? जानें दिसंबर माह का मासिक राशिफल

मूलांक 8 (8, 17, 26)

मेहनत बढ़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा. धीरे-धीरे आर्थिक हालात सुधरेंगे. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढाएं.

मूलांक 9 (9, 18, 27)

दिसंबर आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा. यात्रा और लाभ के योग बन रहे हैं. समाज में सम्मान बढ़ सकता है.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola