इंडियन ऑइल ने बताए गैस बचाने के आसान तरीके, अपनाएं स्मार्ट किचन टिप्स

Updated at : 12 Mar 2026 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
lpg saving tips

LPG बचाने के टिप्स (Image: AI Generated)

LPG Saving Tips: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच गैस बचाना बेहद जरूरी हो गया है. Indian Oil Corp. Lmt ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ आसान किचन टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर एलपीजी की खपत कम की जा सकती है और खाना जल्दी व सुरक्षित तरीके से बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

LPG Saving Tips: आज के समय में रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में गैस की बचत करना हर घर के लिए जरूरी हो गया है. हाल ही में Indian Oil Corp. Lmt ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ आसान किचन टिप्स शेयर किए हैं, जिनकी मदद से घरों में एलपीजी गैस की खपत कम की जा सकती है. इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर न केवल गैस की बचत की जा सकती है बल्कि खाना भी जल्दी और सुरक्षित तरीके से बनाया जा सकता है.

धीमी आंच पर पकाएं

जब खाना उबलने लगे तो आंच को कम कर दें. धीमी आंच पर खाना पकाने से गैस कम खर्च होती है और भोजन भी बेहतर तरीके से पकता है.

खाना बनाने से पहले सारी तैयारी कर लें

गैस ऑन करने से पहले सब्जियां काट लें, मसाले तैयार रखें और जरूरत का सामान पास में रख लें. इससे गैस जलाने के बाद समय कम लगेगा और गैस की बचत होगी.

प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें

दाल, चावल और सब्जियां पकाने के लिए प्रेशर कुकर का उपयोग करना बेहतर होता है. कुकर में खाना जल्दी पकता है, जिससे गैस की खपत कम होती है.

बर्तन का सही आकार चुनें

चूल्हे की आंच के अनुसार ही बर्तन का आकार होना चाहिए. बहुत छोटे बर्तन में बड़ी आंच या बड़े बर्तन में छोटी आंच गैस की बर्बादी बढ़ा देती है.

ढक्कन लगाकर खाना पकाएं

खाना बनाते समय बर्तन को ढक्कन से ढककर पकाने से गर्मी अंदर बनी रहती है और खाना जल्दी तैयार हो जाता है. इससे गैस की बचत होती है.

बर्नर की नियमित सफाई करें

अगर गैस बर्नर गंदा हो जाए तो गैस सही तरीके से नहीं जलती. इसलिए समय-समय पर बर्नर की सफाई करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: जूते धोते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं सही तरीका

यह भी पढ़ें: किचन में लगे हल्दी के दाग ऐसे करें साफ, अपनाएं मंजु का आसान तरीका

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola