Dead Mother Dream Interpretation: सपने में जीवित मां को मरा हुआ देखना, अशुभ या शुभ, जानें ज्योतिषाचार्य से
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2025 7:13 AM
सपने में मां को मृत देखने का फल
Dead Mother Dream Interpretation: सपने हमारे अवचेतन मन की गहराइयों से जुड़े होते हैं और कई बार यह शुभ या अशुभ संकेत भी देते हैं. खासकर यदि सपने में दिवंगत मां दिखाई दें, तो मन में कई सवाल उठते हैं. स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों के पीछे छिपे विशेष संदेश और महत्व का विस्तृत वर्णन मिलता है.
Dead Mother Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मां का सपना आना बहुत गहरा और भावनात्मक संकेत माना जाता है. मां जीवन में सुरक्षा, प्रेम और मार्गदर्शन का प्रतीक होती हैं. इसलिए उनका सपने में दिखना अक्सर किसी विशेष संदेश या भावनात्मक जुड़ाव की ओर इशारा करता है. आइए जानें इस स्वप्नफल के बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
सपने में जीवित मां को मृत देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी जीवित मां को मृत देखता है, तो यह अशुभ नहीं माना जाता. इसका अर्थ है कि आपकी मां दीर्घायु होंगी और घर परिवार में स्थिरता बनी रहेगी. ऐसे सपने अक्सर मन के भय या चिंताओं का परिणाम भी होते हैं.
सपने में मृत मां को बार–बार देखना
अगर कोई व्यक्ति अपनी दिवंगत मां को सपने में बार–बार देखता है, तो स्वप्न शास्त्र इसे एक संकेत मानता है. इसका मतलब हो सकता है कि आपकी मां का कोई अधूरा कार्य या इच्छा आपसे जुड़ी हुई है जिसे आप पूरा कर सकते हैं. यह सपना आपको अपने जीवन लक्ष्यों पर पुनः विचार करने के लिए प्रेरित करता है.
ये भी पढ़ें: मूलांक 1–9 वालों के लिए 27 नवंबर का विशेष राशिफल और भाग्यवर्धक उपाय
सपने में मृत मां से बात करना
यदि आप सपने में अपनी दिवंगत मां से बातचीत करते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. यह सपना बताता है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है. इसके साथ ही यह संकेत देता है कि—
- आपकी प्रगति का मार्ग खुलने वाला है
- परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है
- आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा
- ऐसे सपने भावनात्मक रूप से भी सुकून देने वाले होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










