Cold Supermoon 2025: आज की रात होगी सुपर ब्राइट, क्योंकि आ रहा है कोल्ड सूपरमून
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Dec 2025 2:58 PM
आज नजर आएगा कोल्ड सूपरमून 2025 (AI Generated Image)
Cold Supermoon 2025: दिसंबर की सर्द रातें और भी खास होने वाली हैं, क्योंकि आज साल का आखिरी सुपरमून आसमान में चमकने वाला है. यह ‘कोल्ड मून’ सामान्य दिनों से बड़ा, चमकदार और बेहद खूबसूरत नजर आएगा. खगोल प्रेमियों के लिए यह मौका मिस करने लायक बिल्कुल नहीं है.
Cold Supermoon 2025: दिसंबर का महीना वैसे भी ठंड, कुहासे और खूबसूरत रातों के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार साल के आखिर में आसमान एक शानदार नजारा देने वाला है. आज का सुपरमून 2025 का आखिरी सुपरमून होगा, जिसे खगोलशास्त्री कोल्ड सूपरमून (Cold Supermoon) भी कहते हैं. खगोल विज्ञान विशेषज्ञ सारिका घारू के अनुसार, आज चांद पृथ्वी के बेहद करीब आएगा—लगभग 3 लाख 57 हजार 218 किलोमीटर की दूरी पर. यही वजह है कि यह सामान्य दिनों से बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई देगा.
रातभर नजर आएगा सुपरमून — बिना किसी खास उपकरण के
सबसे मजेदार बात ये है कि इसे देखने के लिए आपको कोई टेलीस्कोप या खास एडवांस गियर की जरूरत नहीं पड़ेगी. शहर की रोशनी से दूर जाएं, तो चांद की चमक और खूबसूरती दो गुना नजर आएगी. चांद रात भर आसमान में रहेगा, इसलिए इसे देखने का भरपूर मौका मिलेगा. चांद उदित होते समय मून इल्यूजन (Moon Illusion) की वजह से और भी बड़ा दिखाई देगा—यानी आपकी आंखें खुद कहेंगी, “वाह… ये तो बहुत करीब लग रहा है!”
भारत में कब दिखेगा यह चमकीला अद्भुत नजारा?
भारत में आज सूर्यास्त के तुरंत बाद ही चांद आसमान में चमकने लगेगा. आप पूरी रात इस सुपरमून को देख पाएंगे. जहां मौसम साफ रहेगा, वहां इसकी चमक स्पष्ट दिखेगी. लेकिन बारिश, धुंध या ज्यादा कोहरा वाले क्षेत्रों में दृश्यता थोड़ी कम हो सकती है. यह सुपरमून दुनिया के कई देशों—लंदन, एडिनबर्ग, बेलफास्ट और कार्डिफ—में भी दिखाई देगा.
ये भी पढ़ें: इस दिन नजर आएगा कोल्ड मून, जानें क्यों महत्वपूर्ण है ये खगोलीय घटना
Cold Supermoon आखिर होता क्या है?
दिसंबर की ठंड में दिखने वाला यह सुपरमून लगभग 99.5% चमक के साथ नजर आता है. इस महीने रातें लंबी होती हैं और अंधेरा ज्यादा—इसीलिए इसे लॉन्ग नाईट मून (Long Night Moon) भी कहा जाता है. यह चांद अपनी पूरी चमक के साथ आसमान में ऐसे चमकता है जैसे किसी ने रात को चांदी से भर दिया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










