Cold Moon 2025: अब अगले साल इस दिन नजर आएगा कोल्ड मून, जानें क्यों महत्वपूर्ण है ये खगोलीय घटना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Dec 2024 9:11 AM

विज्ञापन

Cold Moon 2025

Cold Moon 2025: दिसंबर में कोल्ड मून को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. यह चंद्र चक्र में सबसे लंबी पूर्णिमा है.

विज्ञापन

Cold Moon 2025: कल यानी 15 दिसंबर को मनाई गई पूर्णिमा, जिसे “कोल्ड मून” भी कहा जाता है, इस वर्ष के अंत में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना का प्रतीक है. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा की खगोलीय स्थिति के कारण, पूरे सप्ताहांत में चंद्रमा रात्रि में पूर्ण रूप से दिखाई देता है, जिससे यह चंद्र चक्र में सबसे लंबी पूर्णिमा की घटना होती है. यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो हर 19 साल में होता है. इसे कोल्ड मून के नाम से जाना जाता है, यह जेमिनिड उल्का बौछार के साथ मेल खाएगा। यहां हम बताने जा रहे हैं कि अगला कोल्ड मून कब नजर आएगा.

अलग अलग नामों से जाना जाता है इस दिन को

दिसंबर में पूर्णिमा को दुनिया के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. इनमें से कुछ हैं यूल या ओक मून, दत्ता या दत्तात्रेय जयंती उत्सव चंद्रमा, कार्तिकई दीपम उत्सव चंद्रमा, आदि. पंचांग ने इसे कोल्ड मून कहा है क्योंकि यह शीतकालीन संक्रांति के करीब होता है, जिससे लंबी और ठंडी सर्दियों की रातें होती हैं.

Paush Month Vrat Tyohar 2024: पौष माह प्रारंभ, इस माह मनाए जाएंगे ये व्रत त्योहार, देखें लिस्ट 

Kharmas 2024: खरमास का हुआ प्रारंभ, जानिए इस माह क्या करें और क्या नहीं

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें लौंग के सरल उपाय, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

कब नजर आएगा अगला कोल्ड मून

अगले साल, ‘कोल्ड मून’ 5 दिसंबर को शाम 4:44 बजे होगा. उल्लेखनीय है कि कोल्ड मून का समय समय क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है और विशिष्ट समय और तिथियाँ स्थानीय समय पर आधारित होती हैं.

दिसंबर के पूर्णिमा को कोल्ड मून क्यों कहा जाता है?

कोल्ड मून शब्द की उत्पत्ति मोहॉक जनजाति से हुई है, जिन्होंने इस दौरान होने वाली ठंडी परिस्थितियों के कारण इसका नाम रखा था. ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक के अनुसार, मोहिकन लोगों द्वारा चंद्रमा को “लंबी रात का चंद्रमा” भी कहा जाता था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola