Kharmas 2024: खरमास का हुआ प्रारंभ, जानिए इस माह क्या करें और क्या नहीं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Dec 2024 8:11 AM

विज्ञापन

Kharmas 2024

Kharmas 2024: 15 दिसंबर से खरमास की अवधि शुरू हो चुकी है. इस समय के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य का आयोजन नहीं किया जाता है. जब सूर्यदेव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की स्थिति उत्पन्न होती है.

विज्ञापन

Kharmas 2024: खरमास का समय 15 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है. यह अवधि 14 जनवरी, मंगलवार को मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास एक विशेष काल है जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करता है. इस दौरान सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, जिसके कारण शुभ कार्यों में रुकावट आती है. यह लगभग 30 दिनों की अवधि होती है और इसे धार्मिक साधना, पूजा, ध्यान और आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त माना जाता है.

खरमास में न करें ये कार्य

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस अवधि में सूर्य देव के रथ में खर यानी गधे जुड़ जाते हैं, जिससे उनकी गति मंद हो जाती है. इसी कारण इसे खरमास कहा जाता है. यह समय अशुभ फल देने वाला माना जाता है, इसलिए खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे गृह प्रवेश, विवाह, सगाई, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि के साथ-साथ कोई नया कार्य या व्यापार आरंभ नहीं करना चाहिए.

Aaj 16 December 2024 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, जानें आज 16 दिसंबर 2024 का राशिफल

करें ये कार्य

खरमास के दौरान भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करनी चाहिए. प्रतिदिन सुबह उठकर सूर्य स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें, साथ ही मंत्र जाप करें. खरमास में जप, तप, दान आदि करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होते हैं और आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है.

खरमास का महत्व

खरमास के दौरान जरूरतमंदों को दान और दक्षिणा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है. इस समय पूजा-पाठ का विशेष ध्यान रखना चाहिए और ब्राह्मणों को भोजन कराना आवश्यक है. ऐसा करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है. खरमास में गाय को हरी घास देना और मंदिर में पूजा सामग्री अर्पित करना भी शुभ माना जाता है, जिससे सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola