Aaj 16 December 2024 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, जानें आज 16 दिसंबर 2024 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Dec 2024 7:59 AM
Aaj Ka Rashifal 16 December 2024
Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: आज सोमवार 17 दिसंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या नया लाने वाला है, जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 December 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है.16 दिसंबर को सोमवार का दिन है.आइए, जानते हैं कि 16 दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
मेष:कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने क्रोध पर संयम रखकर कार्य करना होगा.आपका क्रोध आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान दस्तावेजों को लेकर कोई बात न फंसे, इस बात का ख्याल रखें. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— नीला
Aaj Ka Panchang: आज 16 दिसंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय
वृषभ: कार्यक्षेत्र में आज आप किसी महत्वपूर्ण बातचीत का हिस्सा बनेंगे. आपको अपने संवाद क्षेत्र में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में किसी बड़े डील को प्राप्त करने में सफल रहेंगे. भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त होंगे.
शुभ अंक— 6 शुभ रंग— भूरा
मिथुन: कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अधिक रहेगा. व्यापार में शुत्र पक्ष से बच कर रहें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक रूप से आप काफी विचलित रहेंगे. सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे.
शुभ अंक— 6 शुभ रंग— लाल
कर्क: आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक उर्जा से कार्य करने की कोशिश करें. नकारात्मक भाव को स्वयं पर हावी न होने दें. व्यापार में सभी विकल्प को ध्यान में रख कर आगे बढ़ें.भौतिक सुखों की वृद्धि तथा मनोरंजन में रूचि बढ़ेंगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. संतान को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी.
शुभ अंक—8 शुभ रंग—ग्रे
सिंह: कार्यक्षेत्र में आज अगर आप ईमानदारी, निष्ठा और तत्परता के साथ काम करेंगे तो आपको अपने सारे प्रयासों में सफलता मिलेगी. व्यापार में आज आपको एकाग्रता और आत्मविश्वास से काम करने की जरूरत है. कई बड़ी सफलताएं प्राप्त करने में सफल रहेंगे.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— हरा
कन्या: कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव रहेगा. आप किसी तरह की जिद मन में ना रखें. आज आपका खर्च ज्यादा होगा. क्या खरीदना बेहद जरूरी है, उसी का चुनाव करें. जीवनसाथी के साथ संबंधों में आप किसी तरह के तनाव-दबाव को हावी न होने दें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक—5 शुभ रंग— मैरून
तुला: आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति आपके आत्मविश्वास पर और आपके आत्मनियंत्रण पर निर्भर करेगी. कोशिश करें शांति, धैर्य और संयम से आज सभी कार्य करें. व्यापार में हानि हो सकती है. हर विकल्प लेकर चलें. पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए आपको अपनी तरफ से ज्यादा कोशिश करनी पड़ेगी.
शुभ अंक— 7 शुभ रंग— बैंगनी
वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता जैसी स्थिति के कारण आपके मन में शुरुआत में भय और आशंका रहेगी, लेकिन अंत में आप सफल होंगे. आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आप एक दूसरे को प्रसन्न रखने की हर संभव कोशिश करेंगे.
शुभ अंक—3 शुभ रंग— नारंगी
धनु: आज आपको कार्यक्षेत्र में कई तरह के कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे. आपके लिये इस नये तरह के तजुर्बे का अनुभव करना बहुत ही अच्छा साबित होगा. व्यापार में शत्रु से सावधान रहें. आर्थिक लाभ मनमुताबिक प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हरा
मकर: आज आप पूरे दिन प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. व्यापार में आज आप बड़े से बड़ा फैसला ले सकते हैं, आपके सारे फैसले सही साबित होंगे. परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपके मन में भ्रम की स्थिति रहेगी.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— सफेद
कुम्भ: आज कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. व्यापार में वृद्धि को देखते हुए उसके विस्तार के बारे में विचार करेंगे. रिश्तेदारों से मिलना होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— नीला
मीन राशि— कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी. व्यापार में आज आपको धन का अचानक और अपेक्षित लाभ हो सकता है, जिसे आप तुरंत खर्च करने के पक्ष में रहेंगे. दिन भर ताजगी बनी रहेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— नारंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










