Chhath Puja 2025: 26 अक्टूबर को है खरना, जानें पूजा की सही विधि

Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Oct 2025 2:02 PM

विज्ञापन

AI Image

Chhath Puja 2025: कल यानी 25 अक्टूबर से छठ पूजा का शुभारंभ हो रहा है. यह चार दिवसीय पर्व है, जिसके दूसरे दिन खरना किया जाता है. इस दिन व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं. आइए जानते हैं खरना पूजा की विधि के बारे में.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. इस व्रत को हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस दौरान भगवान सूर्य और उनकी बहन छठी मईया की आराधना की जाती है. व्रती यह व्रत परिवार की सुख-शांति और संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं. पर्व के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है. इस दिन महिलाएं संध्या के समय घरों में गुड़ की खीर या सिरीया, दूध, केला और रोटी का भोग लगाती हैं. कुछ घरों में इस दिन दाल, गुड़ और चावल का भी भोग लगाया जाता है. भोग लगाने के बाद सबसे पहले व्रती इसे ग्रहण करती है, उसके बाद घर के बाकी सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं.

खरना पूजा विधि

खरना के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें, क्योंकि छठ पूजा में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है. सफाई पूरी होने के बाद नहा-धोकर साफ वस्त्र धारण करें और पूजा-पाठ करें.शाम के समय दोबारा स्नान कर नए या साफ वस्त्र पहनें. कुछ घरों में खरना के समय महिलाएं धोती को साड़ी की तरह पहनती हैं, यह पूरी तरह आपके घर की परंपरा पर निर्भर करता है.

इसके बाद आम की लकड़ियों को जलाकर प्रसाद बनाया जाता है. जब प्रसाद (भोजन) तैयार हो जाए, तो सबसे पहले छठी मईया को भोग लगाएं और पूजा करें. पूजा संपन्न होने के बाद व्रती कुछ देर तक वहीं बैठकर माता का ध्यान करती हैं.

इसके बाद पूजा स्थल से थोड़ी दूरी पर दीप जलाएं. सबसे पहले व्रती पांच बार उसमें धूप डालती हैं, फिर घर के बाकी सदस्य ऐसा करते हैं. इसके बाद व्रती और परिवार के सदस्य माता का आशीर्वाद लेते हैं.

फिर कमरे का दरवाजा बंद कर व्रती अकेले में प्रसाद ग्रहण करती हैं. उसके बाद जब व्रती कमरे से बाहर आती हैं, तब घर के बाकी सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं. इस समय घर के सदस्य व्रती के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं.

छठ पूजा 2025 में कब से शुरू हो रही है?

साल 2025 में छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) से होगी.

साल 2025 में खरना कब मनाया जाएगा?

साल 2025 में खरना 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को मनाया जाएगा.

पहले अर्घ्य या संध्या अर्घ्य का समय कब है?

पहला अर्घ्य 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को दिया जाएगा. इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 40 मिनट रहेगा.

दूसरे अर्घ्य या प्रातः अर्घ्य का समय कब है?

दूसरा अर्घ्य 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को दिया जाएगा. इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 30 मिनट रहेगा.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025, Suryadev Aarti: छठ पूजा होगा आरंभ,जरूर करें सूर्यदेव की आरती

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola