Chandra Grahan: अगला चंद्र ग्रहण कब है, जानें इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें

Updated:
विज्ञापन

Chandra Grahan: अब अगला ग्रहण 05 जुलाई को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसके बाद एक और सूर्य ग्रहण लगेगा. अभी दो दिन पहले ही 21 जून को सूर्य ग्रहण (solar eclipse) लगा था. दिल्ली, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पटना, जयपुर और चंडीगढ़ यानी उत्तर भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया. इस बार 30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहणों का संयोग है. इस क्रम में 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था, इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था, फिर अब 05 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा. जानिये अगले 05 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का तारीख व समय क्‍या है...

विज्ञापन

Chandra Grahan: अब अगला ग्रहण 05 जुलाई को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसके बाद एक और सूर्य ग्रहण लगेगा. अभी दो दिन पहले ही 21 जून को सूर्य ग्रहण (solar eclipse) लगा था. दिल्ली, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पटना, जयपुर और चंडीगढ़ यानी उत्तर भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया. इस बार 30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहणों का संयोग है. इस क्रम में 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था, इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था, फिर अब 05 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा. जानिये अगले 05 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का तारीख व समय क्‍या है…

इन तारीखों पर लगेगा चंद्र ग्रहण

– 05 जुलाई, रविवार को सुबह 08:38 बजे से 11:21 बजे तक

– 30 नवंबर, सोमवार को दोपहर 1:34 बजे से शाम 5:22 बजे तक

जानिए फिर कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण

इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा. यह खंडग्रास ग्रहण होगा. यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसकी धार्मिक एवं ज्‍योतीष मान्‍यता नहीं है. तीथि के अनुसार यह ग्रहण अगहन कृष्‍ण अमावस्‍या, सोमवार, 14 दिसंबर, 2020 को घटित होगा. विश्‍व में इसे प्रशांत महासागर, दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा.

जानें कहां दिखाई देगा 05 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण

उप छाया चंद्र ग्रहण आगामी 05 जुलाई को लगेगा. यह भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व अस्ट्रेलिया में दिखाई देगा. चौथा उप छाया चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इन सभी उप छाया ग्रहणों में सूतक काल मान्य नहीं होंगे.

जानिए 2020 में कुल कितने लग रहे ग्रहण

पहला ग्रहण: 10-11 जनवरी, चंद्र ग्रहण (लग चुका है)

दूसरा ग्रहण: 5 जून, च्रद्र ग्रहण (लग चुका है)

तीसरा ग्रहण: 21 जून को होगा, यह सूर्य ग्रहण (लग चुका है)

चौथा ग्रहण: 05 जुलाई को होगा, यह चंद्र ग्रहण होगा, जो अगले महीने में लगेगा.

पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर को लगेगा, यह चंद्र ग्रहण होगा

छठा ग्रहण: 14 दिसंबर को लगेगा, यह सूर्य ग्रहण होगा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola