Chandra Grahan 2026: इस बार होली से पहले चंद्र ग्रहण का साया, जानिए कब होगा होलिका दहन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Jan 2026 11:58 AM

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण और होली का दुर्लभ संयोग, इस दिन होगा होलिका दहन

Chandra Grahan 2026: इस साल होली के आसपास चंद्रग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है. चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन और रंगों की होली की तारीखों में बदलाव हो सकता है. जानें सही दिन और शुभ समय.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2026 on Holi: इस बार होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं होगी, बल्कि इसके आसपास करीब 100 साल बाद एक खास खगोलीय घटना भी हो रही है. होली के समय खग्रास चंद्रग्रहण (जब चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में छिप जाता है और चांद नजर नहीं आता, तो उसे खग्रास चंद्रग्रहण कहते हैं) का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे लोगों में काफी उत्सुकता है.

होली की तारीख को लेकर क्यों है भ्रम?

इस बार अलग-अलग पंचांगों में होली की तारीख को लेकर अलग राय है. कुछ पंचांग 3 मार्च को होली बता रहे हैं, तो कुछ में 4 मार्च को होली मनाने की बात कही गई है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, हर साल होली से पहले होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. लेकिन इस बार चंद्रग्रहण के कारण होली होलिका दहन के अगले दिन नहीं, बल्कि एक दिन बाद मनाई जाएगी.

क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?

हिंदू धर्म में ग्रहण के समय सूतक काल का विशेष महत्व होता है. चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है. सूतक काल सिर्फ वहीं मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है. 3 मार्च को लगने वाला यह साल का पहला चंद्रग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूतक काल मान्य रहेगा. यह ग्रहण साल में भारत में दिखने वाला एकमात्र ग्रहण होगा.

होलिका दहन का सही समय

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 2 मार्च 2026 की शाम से होगी और यह 3 मार्च को शाम 4:40 बजे तक रहेगी. इस दौरान भद्रा भी लगेगी, इसलिए होलिका दहन दिन में नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कब है होली, जानें नए साल में किस दिन मनाया जाएगा रंगों का त्योहार

होलिका दहन का शुभ समय

  • शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक
  • 3 मार्च, 2026 के लिए शुभ मुहूर्त
  • सूर्योदय: सुबह 6:44 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:22 बजे
  • चंद्रोदय: शाम 6:21 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:05 बजे से 5:55 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 बजे से 12:56 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:29 बजे से 3:16 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:20 बजे से 6:54 बजे तक
  • सायंकाल संध्या: शाम 6:22 बजे से 7:36 बजे तक
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola