सोम प्रदोष व्रत के दिन करें चंद्र देव के 108 नामों का जाप, मिलेगी मानसिक शांति

Updated at : 29 Mar 2026 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Chandra Dev Mantra

चंद्रमा

Chaitra Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत का दिन कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन शाम को स्नान करने के बाद पूजा के दौरान चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

Chaitra Som Pradosh Vrat 2026: चैत्र मास का अंतिम प्रदोष व्रत 30 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन रखा जाएगा. जब यह व्रत सोमवार को पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है. यह दिन भगवान शिव और चंद्रमा दोनों की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्र देव के नामों का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होता है.

सोम प्रदोष व्रत के दिन चंद्र देव की पूजा का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राजा दक्ष के श्राप से चंद्रमा क्षय रोग (घटने की बीमारी) से ग्रसित होकर मृत्यु के निकट थे, तब भगवान शिव ने उनकी रक्षा की और उन्हें अपने मस्तक पर धारण किया. इस प्रकार शिव जी ने चंद्रमा को पुनर्जीवन दिया, इसलिए उन्हें ‘चंद्रशेखर’ कहा जाता है. माना जाता है कि जिस दिन भगवान शिव ने उन्हें अपने मस्तक पर धारण किया था, वह त्रयोदशी तिथि थी.

चंद्र देव के 108 नाम

  1. ॐ श्रीमते नमः
  2. ॐ शशधराय नमः
  3. ॐ चन्द्राय नमः
  4. ॐ ताराधीशाय नमः
  5. ॐ निशाकराय नमः
  6. ॐ सुधानिधये नमः
  7. ॐ सदाराध्याय नमः
  8. ॐ सतपतये नमः
  9. ॐ साधुपूजिताय नमः
  10. ॐ जितेन्द्रियाय नमः
  11. ॐ जगद्योदयाय नमः
  12. ॐ ज्योतिश्चक्रप्रवर्तकाय नमः
  13. ॐ विकर्तनानुजाय नमः
  14. ॐ वीराय नमः
  15. ॐ विश्वेशाय नमः
  16. ॐ विदुषां पतये नमः
  17. ॐ दोषाकाराय नमः
  18. ॐ दुष्टदूराय नमः
  19. ॐ पुष्टिमते नमः
  20. ॐ शिष्टपालकाय नमः
  21. ॐ अष्टमूर्तिप्रियाय नमः
  22. ॐ अनंताय नमः
  23. ॐ कष्टदारुकुठारकाय नमः
  24. ॐ स्वप्रकाशाय नमः
  25. ॐ प्रकाशात्मने नमः
  26. ॐ द्युचराय नमः
  27. ॐ देवभोजनाय नमः
  28. ॐ कालाधराय नमः
  29. ॐ कालहेतवे नमः
  30. ॐ कामकृते नमः
  31. ॐ कामदायकाय नमः
  32. ॐ मृत्युसंहारकाय नमः
  33. ॐ अमर्त्याय नमः
  34. ॐ नित्यानुष्ठानदायकाय नमः
  35. ॐ क्षपाकाराय नमः
  36. ॐ क्षीणपापाय नमः
  37. ॐ क्षयवृद्धिसमन्विताय नमः
  38. ॐ जैवात्रुकाय नमः
  39. ॐ शुचये नमः
  40. ॐ शुभ्राय नमः
  41. ॐ जयिने नमः
  42. ॐ जयफलप्रदाय नमः
  43. ॐ सुधामयाय नमः
  44. ॐ सुरस्वामिने नमः
  45. ॐ भक्तानामिष्टदायकाय नमः
  46. ॐ भुक्तिदाय नमः
  47. ॐ मुक्तिदाय नमः
  48. ॐ भद्राय नमः
  49. ॐ भक्तदारिद्रभञ्जकाय नमः
  50. ॐ सामगानप्रियाय नमः
  51. ॐ सर्वरक्षकाय नमः
  52. ॐ सागरोद्भवाय नमः
  53. ॐ भयान्तकृते नमः
  54. ॐ भक्तिगम्याय नमः
  55. ॐ भवबन्धविमोचकाय नमः
  56. ॐ जगतप्रकाशकिरणाय नमः
  57. ॐ जगदानन्दकारणाय नमः
  58. ॐ निस्सपत्नाय नमः
  59. ॐ निराहाराय नमः
  60. ॐ निर्विकाराय नमः
  61. ॐ निरामयाय नमः
  62. ॐ भूच्छायाःच्छादिताय नमः
  63. ॐ भव्याय नमः
  64. ॐ भुवनप्रतिपालकाय नमः
  65. ॐ सकलार्थिहराय नमः
  66. ॐ सौम्यजनकाय नमः
  67. ॐ साधुवन्दिताय नमः
  68. ॐ सर्वागमज्ञाय नमः
  69. ॐ सर्वज्ञाय नमः
  70. ॐ सनकादिमुनिस्तुताय नमः
  71. ॐ सीतच्छत्रध्वजोपेताय नमः
  72. ॐ सीतांगाय नमः
  73. ॐ सीताभूषणाय नमः
  74. ॐ श्वेतमाल्याम्बरधराय नमः
  75. ॐ श्वेतगन्धानुलेपनाय नमः
  76. ॐ दशाश्वरथसंरूढाय नमः
  77. ॐ दण्डपाणये नमः
  78. ॐ धनुर्धराय नमः
  79. ॐ कुन्दपुष्पोज्ज्वलाकाराय नमः
  80. ॐ नयनाब्जसमुद्भवाय नमः
  81. ॐ आत्रेयगोत्रजाय नमः
  82. ॐ अत्यन्तविनयाय नमः
  83. ॐ प्रियदायकाय नमः
  84. ॐ करुणारससम्पूर्णाय नमः
  85. ॐ कर्कटप्रभवे नमः
  86. ॐ अव्ययाय नमः
  87. ॐ चतुरश्रासनारूढाय नमः
  88. ॐ चतुराय नमः
  89. ॐ दिव्यवाहनाय नमः
  90. ॐ विवस्वन्मण्डलाग्नेयवाससे नमः
  91. ॐ वसुसमृद्धिदाय नमः
  92. ॐ महेश्वरप्रियाय नमः
  93. ॐ दान्ताय नमः
  94. ॐ मेरुगोत्रप्रदक्षिणाय नमः
  95. ॐ ग्रहमण्डलमध्यस्थाय नमः
  96. ॐ ग्रसितार्काय नमः
  97. ॐ ग्रहाधिपाय नमः
  98. ॐ द्विजराजाय नमः
  99. ॐ द्युतिलकाय नमः
  100. ॐ द्विभुजाय नमः
  101. ॐ द्विजपूजिताय नमः
  102. ॐ औदुम्बरनगावासाय नमः
  103. ॐ उदाराय नमः
  104. ॐ रोहिणीपतये नमः
  105. ॐ नित्योदयाय नमः
  106. ॐ मुनिस्तुताय नमः
  107. ॐ नित्यानन्दफलप्रदाय नमः
  108. ॐ सकलाह्लादनकराय नमः

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola