चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष 19 मार्च से शुरू, जानें मां दुर्गा की सवारी, घटस्थापना का मुहूर्त
मां दुर्गा (एआई द्वारा निर्मित तस्वीर)
Chaitra Navratri 2026:19 मार्च से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष 2083 का शुभारंभ हो रहा है. जिस दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है, उसी दिन के आधार पर मां दुर्गा की सवारी तय की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार मां की सवारी क्या रहने वाली है. साथ ही कलश स्थापना, शुभ मुहूर्त और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे सभी जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है. हर साल पूरे देश में इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. कई भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, जबकि कुछ लोग केवल पहला और अंतिम व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं.कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से नौ दिनों तक माता की आराधना करता है, मां उसके सारे दुख-दर्द दूर कर देती हैं.
कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि
ज्योतिषाचार्य आचार्य विनोद त्रिपाठी के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक रहेगी. इसी दिन से हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2083 की भी शुरुआत होगी. इस वर्ष संवत्सर का नाम “रौद्र” होगा. साथ ही इस बार राजा गुरु देव और मंत्री मंगल देव रहेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है.
इस बार पालकी होगी मां दुर्गा की सवारी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब नवरात्रि गुरुवार से शुरू होती है तो मां दुर्गा की सवारी पालकी (डोली) मानी जाती है. शास्त्रों में मां दुर्गा का पालकी पर आगमन गंभीर संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इसका प्रभाव देश-विदेश की परिस्थितियों और प्राकृतिक घटनाओं पर भी पड़ सकता है.
अष्टमी-नवमी के संधिकाल का महत्व
चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के संधिकाल का विशेष महत्व होता है. इस समय मां भगवती अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं.
शास्त्रों में कहा गया है- “कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति”. अर्थात पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती.
किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस संयोग का शुभ प्रभाव मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ सकता है. इन राशियों के लोगों को मां भगवती की कृपा से पद, प्रतिष्ठा और सुख-समृद्धि मिलने की संभावना है.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
तिथि: 19 मार्च 2026 (गुरुवार) प्रतिपदा तिथि
पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 7:01 बजे से 10:44 बजे तक
दूसरा शुभ मुहूर्त: सुबह 11:56 बजे से दोपहर 3:47 बजे तक
नवरात्रि में घटस्थापना की पूजा विधि
- नवरात्रि के पहले दिन घर में घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है.
- इसके लिए सबसे पहले एक चौड़े बर्तन में मिट्टी रखें और उसमें सप्त धान्य (सात प्रकार के अनाज) बोएं. इसके बाद अखंड दीपक जलाएं.
- फिर श्री गणेश-गौरी पीठ, वरुण कलश, सप्तघृत मातृका, षोडश मातृका, चौसठ योगिनी पीठ और सर्वतोभद्र मंडल की स्थापना की जाती है.
- इसके साथ ही सूर्य सहित नवग्रहों का आह्वान किया जाता है. इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा का आवाहन कर पूजा की जाती है.
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri और भारतीय नववर्ष: क्यों खास है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










