तो ऐसे शुरू हुई मगध में बुढ़वा मंगल होली

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल होली 2026

Budhwa Mangal Holi 2026: टिकारी राज के विदूषक पंडित देवन मिसिर की चतुराई से शुरू हुई ‘बुढ़वा मंगल’ परंपरा आज भी मगध में लोकप्रिय है. उनकी हाजिरजवाबी ने होली को अनोखा रूप दिया.

विज्ञापन

डॉ राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’

Budhwa Mangal Holi 2026: भारतीय इतिहास में राजदरबारों में विदूषकों का खास स्थान रहा है. वे केवल हंसाने के लिए नहीं होते थे, बल्कि अपनी बुद्धि, चतुराई और व्यंग्य से राजा को सही सलाह भी देते थे. मुगल सम्राट अकबर के दरबार में बीरबल, विजयनगर के राजा राजा कृष्ण देव राय के दरबार में तेनाली रामन, और बंगाल के राजा कृष्ण चंद्र राय के दरबार में गोपाल भांड जैसे विदूषक बहुत प्रसिद्ध थे. इसी परंपरा में 19वीं सदी के आसपास मगध (बिहार) के टिकारी राज दरबार में पंडित देवन मिसिर का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है. वे नौ रत्नों में शामिल थे और अपनी हाजिरजवाबी के कारण बहुत प्रसिद्ध थे.

पंडित देवन मिसिर का व्यक्तित्व

पंडित देवन मिसिर टिकारी राज की महारानी इंद्रजीत कुवंर के प्रधान सलाहकार थे. वे बुद्धिमान, दूरदर्शी और बेहद चतुर थे. उनकी बातें इतनी प्रभावशाली होती थीं कि दरबार में उनका विशेष सम्मान था. आज भी मगध क्षेत्र में उनकी कहानियां लोककथाओं के रूप में सुनाई जाती हैं. लोग उन्हें केवल विदूषक नहीं, बल्कि एक समझदार और हास्य-व्यंग्य के माध्यम से सच्चाई कहने वाले व्यक्ति के रूप में याद करते हैं.

होली से दूरी की अनोखी आदत

जनश्रुतियों के अनुसार, पंडित देवन मिसिर होली के दिन रंग खेलने से बचते थे. जब पूरा राजदरबार रंग-गुलाल में सराबोर होता था, तब वे अपने घर में रहकर पूजा-पाठ और साधना करते थे. कुछ लोगों का मानना था कि वे इस दिन विशेष यज्ञ भी करते थे. उनके मित्र और परिचित उन्हें रंग लगाने की कोशिश करते, लेकिन वे हर बार किसी न किसी बहाने से बच निकलते. उनकी चतुराई के कारण कोई उन पर ज्यादा जोर भी नहीं डालता था.

महारानी का विशेष निमंत्रण

एक वर्ष यह बात महारानी इंद्रजीत कुवंर तक पहुंची कि उनके प्रिय सलाहकार हर बार होली से दूर रहते हैं. इस बार उन्होंने पंडित जी को विशेष निमंत्रण भेजा. लेकिन होली के दिन पंडित जी दरबार नहीं पहुंचे. महारानी ने उनकी खबर लेने के लिए अपने सेवक हरे राम को उनके गांव आंती भेजा. उस समय यात्रा के साधन कम थे, इसलिए सेवक रात में ही उनके घर पहुंच पाया. पंडित जी ने बहाना बनाया कि उन्हें पिछले रात से दस्त हो रहे हैं और वे दरबार नहीं आ सकते. उन्होंने इतनी गंभीरता से बात कही कि सेवक को भी विश्वास हो गया. रात हो जाने के कारण सेवक को वहीं रुकना पड़ा. पंडित जी ने उसका खूब आदर-सत्कार किया. स्वादिष्ट भोजन और ठंडई पीने के बाद सेवक गहरी नींद में सो गया और अगले दिन दोपहर तक नहीं उठा.

रानी का गांव आना और चतुर योजना

जब अगले दिन न पंडित जी पहुंचे और न सेवक लौटा, तो महारानी चिंतित हो गईं. उन्होंने स्वयं गांव जाने का निर्णय लिया. जैसे ही यह खबर पंडित जी तक पहुंची, उन्होंने तुरंत योजना बना ली. उन्होंने पूरे गांव में रंगों से भरे बड़े-बड़े ड्रम रखवा दिए, ताकि रानी और उनके साथ आने वाले लोगों का रंगों से स्वागत किया जा सके. संयोग से होली का दूसरा दिन मंगलवार था. पंडित जी खुद भी रंगों में इस तरह रंग गए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया. जब रानी अपने दल के साथ पहुंचीं, तो गांव में जमकर रंग खेला गया. पानी के फव्वारे चले, अबीर-गुलाल उड़ा और पूरा माहौल उत्सवमय हो गया.

ये भी पढ़ें: दिव्यता के रंगों में भीगना ही सच्ची होली

‘बुढ़वा मंगल’ की परंपरा

इसी घटना के बाद टिकारी राज में होली के दूसरे दिन विशेष उत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई, जिसे “बुढ़वा मंगल” कहा जाता है. इस दिन मटका फोड़ने जैसे कार्यक्रम भी होते हैं. मगध क्षेत्र में अन्य स्थानों की तुलना में एक दिन ज्यादा होली मनाने की परंपरा उसी समय से चली आ रही है. इस दिन रात में महफिल सजती है, लोकगीत गाए जाते हैं और फगुआ से चैतार का शुभारंभ होता है. आज भी मगध के गांवों में बुढ़वा मंगल बड़े उत्साह से मनाया जाता है. इस परंपरा का श्रेय पंडित देवन मिसिर की चतुराई और बुद्धिमत्ता को दिया जाता है. यही कारण है कि मगध की होली के गीतों में आज भी उनका नाम सम्मान से लिया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola