घर में छिपकली का नजर आना शुभ होता है या अशुभ, जानें क्या होते हैं संकेत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Jan 2025 12:44 PM

विज्ञापन

Astro Tips seeing a lizard in the house

Astro Tips: यदि आपके घर की दीवार पर छिपकली रेंगती हुई दिखाई दे, तो आपका प्रतिक्रिया क्या होगी? अधिकांश लोग छिपकली को देखते ही उसे दूर भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छिपकली को कुबेर की सवारी माना जाता है. क्या आप जानते हैं कि छिपकली का दिखना शुभ है या अशुभ? आइए, इस विषय पर और जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Astro Tips: घर में छिपकली का दिखना सामान्य बात लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कुछ गहरी बातें छिपी हो सकती हैं? ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में छिपकली का दिखना किसी अच्छे या बुरे संकेत का प्रतीक हो सकता है.तो चलिए जानते हैं, घर में छिपकली के दिखने के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में.

घर में छिपकली का दिखना और उसका असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में छिपकली का दिखना सामान्यत: शुभ माना जाता है, क्योंकि यह संपत्ति और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कई अफ्रीकी संस्कृतियों में इसे बुरी शक्तियों से सुरक्षा देने वाला और खुशहाली लाने वाला माना जाता है.

मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, शिव भक्तों को मिलेगा अपार लाभ

घर में काली छिपकली का दिखना

अगर घर में काली छिपकली दिखती है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है, खासकर जब यह मंदिर के पास दिखाई दे. इसका मतलब है कि घर में आर्थिक संकट आ सकता है या फिर कोई और समस्या हो सकती है. छिपकली को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, लेकिन काली छिपकली को लक्ष्मी से जोड़कर नहीं देखा जाता है..इसलिए मंदिर के पास काली छिपकली का दिखना नकारात्मक संकेत माना जाता है.

शनि करेंगे मीन राशि में गोचर करेंगे, जानें पड़ेगा क्या असर

घर के मुख्य दरवाजे पर छिपकली का दिखना

अगर कभी घर के मुख्य दरवाजे से छिपकली घर में प्रवेश करती दिखे, तो यह शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में जल्द ही धन की वर्षा होने वाली है.

घर में दो छिपकलियां एक साथ दिखना

दो छिपकलियां एक साथ दिखना सामान्य बात है और इसका कोई विशेष शुभ-अशुभ अर्थ नहीं होता. लेकिन अगर दो छिपकलियां आपस में लड़ रही हों, तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब है कि घर में बीमारी आ सकती है और परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है.

पूजा घर या मंदिर में छिपकली का दिखना

अगर घर के पूजा घर या मंदिर में छिपकली दिखे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है.ऐसा माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि बढ़ेगी और परिवार के सदस्य को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. अगर यह शुक्रवार को होता है, तो यह विशेष रूप से लक्ष्मी माता के आशीर्वाद का संकेत होता है और घर में धन की वृद्धि हो सकती है.

छिपकली का गिरना

अगर छिपकली बार-बार गिरती हो, तो यह शुभ नहीं माना जाता.इसके अलावा, अगर किसी इंसान पर छिपकली गिर जाए, तो यह कई प्रकार के शुभ और अशुभ संकेत दे सकता है.हालांकि, छिपकली का जमीन पर रेंगना सामान्य रूप से अच्छा माना जाता है, लेकिन इसे परेशान नहीं करना चाहिए. इसे मारने की गलती न करें, क्योंकि ऐसा करने से यह आपके लिए अशुभ हो सकता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola