शनि करेंगे मीन राशि में गोचर करेंगे, जानें पड़ेगा क्या असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Jan 2025 12:35 PM

विज्ञापन

Shani Gochar 2025

shani gochar on meen rashi: शनि का यह गोचर मीन राशि के जातकों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा, क्योंकि शनि इसी राशि में उपस्थित रहेंगे. इस संदर्भ में, आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में शनि के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जीवन में कौन-कौन से परिवर्तन होंगे.

विज्ञापन

Shani Gochar 2025: शनि ग्रह को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है और इसे न्याय का प्रतीक माना गया है. शनि ग्रह सबसे धीमा ग्रह है, जिसके कारण इसे एक राशि से दूसरी राशि में स्थानांतरित होने में ढाई वर्ष लगते हैं.

कई लोग शनि के नाम से भयभीत हो जाते हैं और इसके प्रभाव को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन यह आवश्यक है कि व्यक्ति अपने कर्मों को शुद्ध बनाए रखे. यही कारण है कि जब किसी व्यक्ति पर साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव होता है, तो उसे अपने कर्मों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. शनि की साढ़ेसाती या ढैया को सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता है. शनि मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं, और जिस भाव में यह ग्रह स्थित होते हैं, वहां से संबंधित फल अच्छे होते हैं. हालांकि, जिस भाव पर शनि की दृष्टि होती है, वहां से संबंधित फल प्राप्त करने में समय लगता है. वर्तमान में शनि कुम्भ राशि में स्थित हैं और यह 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे.

मौनी अमावस्या पर बन रहा है ये शुभ योग, शिव भक्तों को मिलेगा अपार लाभ

कैसे लगती है शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह एक भाव से दूसरे भाव में प्रवेश करता है, तो इसे गोचर कहा जाता है. जब शनि जन्मकुंडली के द्वादश भाव में गोचर करते हैं, तब शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव प्रारंभ होता है. शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में विभाजित होती है: पहला चरण, दूसरा चरण, और तीसरा चरण. पहले चरण की अवधि दो वर्ष और छह महीने होती है. पहले चरण के दौरान व्यक्ति को मासिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है. दूसरे चरण में व्यक्ति को धन हानि, आर्थिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और दोस्तों से धोखा मिल सकता है. तीसरे चरण में व्यक्ति को जो नुकसान हुआ है, उसका समापन होता है और इस चरण में व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है.

वर्तमान में, शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण मीन राशि में चल रहा है, जिससे मीन राशि के लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. शनि 29 मार्च 2025 से साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारंभ करेंगे, जिससे और परेशानी बढ़ जाएगी.

इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको पैर में चोट लगने का खतरा हो सकता है और नसों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. जब शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बढ़ता है, तब जिन लोगों को आपने कर्ज दिया है, उनसे पैसे की वापसी में देरी हो सकती है. पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. साढ़ेसाती के दौरान व्यापार में भी रुकावट आ सकती है. दवाइयों पर खर्च अधिक होगा और मानसिक तनाव बना रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मीन राशि वालों को सहयोग नहीं मिलेगा.

उपाय

मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए अपने आप को मजबूत बनाए रखें. तामसिक भोजन से परहेज करें और यदि आपके पास कोई काम करने वाला व्यक्ति है, तो उनके साथ व्यवहार अनुकूल रखें. जरूरतमंदों की सहायता करें. जरूरतमंदों की सहायता करें. शनिवार को 07 नंबर का जूता या चप्पल जरूरतमंदों को दान करें. छाया का दान करें. छाया दान करते समय एक कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें एक सिक्का डालें और अपना चेहरा देखें, साथ ही शनि मंत्र का जाप करें. शनिवार को बंदर को चना खिलाएं और सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola