Astro Tips: कपूर का चमत्कारी प्रयोग, पैसों की कमी होगी दूर

Astro Tips to become rich
Astro Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिनकी सहायता से आप न केवल अपने घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं, बल्कि आर्थिक समस्याओं को भी हल कर सकते हैं. आइए कपूर के माध्यम से किए जाने वाले कुछ प्रभावी धन संबंधी सुझावों के बारे में जानते हैं.
Astro Tips: यदि आप भी आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और निरंतर प्रयासों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. वास्तु शास्त्र में कई सरल उपाय दिए गए हैं, जो आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करके प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं.
पैसों की कमी को दूर करने के लिए कपूर कहां जलाना चाहिए?
यदि आप आर्थिक तंगी से ग्रस्त हैं और अपने घर में समृद्धि लाना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र में एक सरल उपाय सुझाया गया है. इसके अनुसार, प्रतिदिन सुबह और शाम को घर के आग्नेय कोण, अर्थात् दक्षिण-पूर्व दिशा में खड़े होकर कपूर जलाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस क्रिया से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, कठिन समय समाप्त होता है, और आय के नए अवसर उत्पन्न होते हैं.
इन राशियों की कुंडली में सक्रिय होगा कालसर्प योग
कपूर से घर में पॉजिटिव एनर्जी कैसे लाएं?
धार्मिक जानकारों का कहना है, कि अगर आप ख़ूब मेहनत कर रहे हैं लेकिन उसका सही हल नहीं मिल रहा है या काम बनते बनते बार बार बिगड़ जाता है, तो यह उपाय आपके काम आने वाला है. रोज़ एक कटोरी में कपूर और कुछ लौंग जलाकर को पूरे घर में फैलाना चाहिए. ऐसा करने से घर की नगरी बैनर्जी दूर होती है और रुके हुए काम भी बनने लगते हैं.
कपूर की टिकिया रखने से घर में क्या फर्क पड़ता है?
अगर आपके घर में किसी वजह से वास्तु दोष बना हुआ है, तो इसे दूर करने के लिए एक बहुत आसान और सस्ता तरीक़ा है. आप अपने घर की हर कमरे की कोनों में कपूर की एक एक टिकिया रख दें. ऐसा करने से घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है, वास्तुदोष भी ख़त्म होता है, घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










