Haldi Mirchi Upay: किचन की हल्दी–मिर्ची बन सकती है विनाश रोकने का उपाय, ना जानना पड़ सकता है भारी !
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Dec 2025 6:07 PM
Haldi Mirchi Upay (AI Image)
Haldi Mirchi Upay: अगर आप धन से जुड़ी समस्या या नजर दोष की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घरेलू मसाले हल्दी और मिर्ची का इस्तेमाल कर कई ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. यहां हल्दी और मिर्च से किए जाने वाले कुछ आसान उपायों के बारे में बताया गया है.
Haldi Mirchi Upay: हर भारतीय घर में हल्दी और मिर्ची का उपयोग किया जाता है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि इनका इस्तेमाल केवल खाना बनाने के लिए होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. हिंदू धर्म में हल्दी और मिर्च को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है. इनका उपयोग पूजा-पाठ, औषधि और ज्योतिषीय उपायों में भी किया जाता है.
हल्दी से करें ये उपाय
1. धन प्राप्ति के लिए हल्दी उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि घर में धन से जुड़ी समस्या चल रही हो या धन की बचत नहीं हो पा रही हो, तो आप हल्दी का एक ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. इसके लिए एक लाल रंग का स्वच्छ कपड़ा लें और उसमें हल्दी की गांठ बांध दें. फिर इसे घर की तिजोरी में रख दें. माना जाता है कि इससे लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी समस्याओं का नाश होता है.
2. डर और रुके हुए काम दूर करने का उपाय
यदि आपको किसी चीज़ का डर सताता है या आपके काम बनते-बनते रुक जाते हैं, तो सुबह स्नान कर भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं. इसके बाद वही तिलक अपने माथे पर लगाएं. मान्यता है कि इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं और भय का नाश होता है.
3. बुरे सपनों से मुक्ति
यदि आपको सोते समय बुरे सपने आते हैं या अंधेरा होते ही डर लगता है, तो सोते समय अपने तकिए के नीचे हल्दी की गांठ रखकर सोएं.
4. पैसे भूल जाने या न टिकने की समस्या
यदि आप पैसे कहीं रखकर भूल जाते हैं या आपके पास पैसा नहीं टिकता, तो अपने पर्स में हल्दी की गांठ को कपड़े में बांधकर रखें. ऐसा करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.
मिर्ची से करें ये उपाय
1. नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
घर से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर हरी मिर्च टांगनी शुभ मानी जाती है.
2. बुरी नजर या काला जादू से बचाव
अगर आपको लगता है कि आप पर किसी ने काला जादू किया है या बुरी नजर लगी है, तो सूखी लाल मिर्च लें. इसे अपने चारों ओर 7 बार घुमाएं और फिर जला दें. माना जाता है कि इससे बुरी नजर दूर हो जाती है.
3. नौकरी में आ रही रुकावटें दूर करें
यदि आप नौकरी संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो 7 सूखी लाल मिर्च, एक मिट्टी का दिया और सरसों का तेल लें. दिया जलाएं और उसमें मिर्ची डालें. इसके बाद थोड़ा सा नमक डाल दें. इसे अपने कमरे में उस स्थान के पास उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें, जहाँ आप कार्य करते हैं.
यह भी पढ़ें: New Year 2026 Astrology Remedies: नई गाड़ी खरीदते ही मत करें मोबाइल कैमरा चालू , 5G स्पीड से लग सकती है नजर
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










