शुभ संयोग में मनाई जाएगी आमलकी एकादशी 2025, यहां देखें डेट और पूजा का सही समय

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2025 shubh yog

Amalaki Ekadashi 2025: फाल्गुन शुक्ल एकादशी व्रत को आमलकी एकादशी और आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष आमलकी एकादशी के अवसर पर 3 शुभ संयोग उत्पन्न होंगे. आइए हम जानते हैं आमलकी एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और आंवला एकादशी का महत्व क्या है.

विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2025: एक महीने में दो एकादशी होती हैं, जिससे साल में कुल 24 एकादशी का आयोजन होता है. हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व है और इसे पवित्र तथा शुभ माना जाता है. इनमें से एक विशेष एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है, जिसे आमलकी एकादशी कहा जाता है. इसे आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस पवित्र दिन पर भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत रखने का भी विशेष महत्व है. इस बार की आमलकी एकादशी के दिन 3 शुभ संयोग बनने वाले हैं. आइए जानें किस शुभ संयोग में मनाई जाएगी आमलकी एकादशी

Amalaki Ekadashi 2025: शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 9 मार्च 2025 को प्रातः 07 बजकर 45 मिनट पर प्रारंभ होगी और 10 मार्च 2025 को प्रातः 07 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, उदया तिथि के अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च को मनाया जाएगा.

Ekadashi Vrat 2025: साल 2025 में कब-कब हैं एकादशी व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट,जानें महत्व

Amalaki Ekadashi 2025: व्रत पारण का समय

11 मार्च को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय सवेरे 06:35 से 08:13 तक रहेगा. पारण तिथि पर द्वादशी समाप्त होने का समय प्रातः 08:13 है.

आमलकी एकादशी पर शुभ संयोग

इस वर्ष आमलकी एकादशी के अवसर पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग उपस्थित होगा. ये सभी संयोग अत्यंत शुभ माने जाते हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:36 बजे से लेकर रात 12:51 बजे तक रहेगा. वहीं, शोभन योग प्रात: से लेकर दोपहर 01:57 बजे तक प्रभावी रहेगा. एकादशी के दिन पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा और इसका समापन रात 12:51 बजे होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola