ePaper

Amalaki Ekadashi 2021: अमालकी एकादशी व्रत के दौरान आपको भारी पड़ सकती है ये 8 भूल, जानें इस दिन कैसे करें पूजा, क्या है व्रत विधि

Updated at : 25 Mar 2021 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2021: अमालकी एकादशी व्रत के दौरान आपको भारी पड़ सकती है ये 8 भूल, जानें इस दिन कैसे करें पूजा, क्या है व्रत विधि

Amalaki Ekadashi 2021, Vrat Precautions, Remedies, Dos & Donts, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Significance: अमालकी एकादशी के व्रत के दौरान कई जातक बड़ी-बड़ी भूल कर जाते हैं. जिसका उलटा परिणाम उनके जीवन में दिखने लगता है. 25 मार्च को विधि-विधान से भगवान विष्णु के पूजा-पाठ का दिन है. ऐसे में व्रत के दौरान आपसे भी हो सकती है ये गलतियां. आइए जानते हैं अमालकी एकादशी व्रत के दौरान के क्या करें क्या नहीं...

विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2021, Vrat Precautions, Remedies, Dos & Donts, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Significance: अमालकी एकादशी के व्रत के दौरान कई जातक बड़ी-बड़ी भूल कर जाते हैं. जिसका उलटा परिणाम उनके जीवन में दिखने लगता है. 25 मार्च को विधि-विधान से भगवान विष्णु के पूजा-पाठ का दिन है. ऐसे में व्रत के दौरान आपसे भी हो सकती है ये गलतियां. आइए जानते हैं अमालकी एकादशी व्रत के दौरान के क्या करें क्या नहीं…

अमालकी एकादशी व्रत के दौरान करें ये काम

  • सुबह उठ कर नींबू, जामुन या आम के पत्तों को चबाकर मुहं को शुद्ध कर लें और उंगली से कंठ शुद्ध करें

  • फिर स्नानादि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें,

  • संभव हो तो मंदिर में जाकर, गीता-पाठ पढ़ें या पुरोहितादि से इसे घर में भी सुन सकते हैं.

  • अब भगवान के समक्ष इस प्रकार प्रण लें, कहें- ‘आज मैं किसी भी दुराचारी, चोर या पाखंडी व्यक्ति से बात-व्यवहार नहीं करूंगा. किसी से कड़वी बात नहीं कहूंगा, किसी का दिल नहीं दुखाऊंगा, गाय या ब्राह्मण व निर्धन व्यक्ति को दान करके प्रसन्न करने की कोशिश करूंगा.

  • फिर, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का मंत्र जाप करें,

  • इसके अलावा राम, कृष्ण इत्यादि ‘विष्णु सहस्रनाम’ को आभूषण की तरह पहनें

  • विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें

  • संभव हो तो रात्रि जागरण या कीर्तन भी करें.

  • एकादशी वाले दिन यथाशक्ति दान जरूर करें चाहिए

  • मीठी बात ही सबसे बोलें

  • बड़ों का आशीर्वाद लें और छोटों को प्यार दें.

Also Read: Amalaki Ekadashi 2021 आज, पूजा के लिए जरूरत पड़ेंगी ये सामग्रियां, जानें शुभ मुहूर्त व पारण का सही समय
अमालकी एकादशी व्रत के दौरान भूल कर भी न करें ये काम

  • मांस-मदिरा का सेवन न करें

  • प्याज, लहसून तथा मसूर दाल आदि भी इस दिन त्यागें.

  • आंवले के वृक्ष से तोड़ी हुई लकड़ी की दातुन भूलकर भी न करें

  • इस दिन आंवले के पत्ते भी न तोड़ें, उपयोग करना भी है तो खुद से गिरे पत्तों को साफ करके इस्तेमाल करें

  • एकादशी के दिन बाल, दाढ़ी कटवाने की भूल न करें

  • ज्यादा बोलने से बचें, बोलना भी है तो मिठी बातें ही बोलें

  • किसी का बुरा न सोचें, न करें

  • असत्य वचन व कुकर्मों से दूर रहें

Also Read: Amalaki Ekadashi 2021: इस एकादशी पर व्रत रखने वाले जातकों को एक हजार गौदान के बराबर मिलता है फल, जानें क्या है Vrat Katha, शुभ मुहूर्त, पारण समय व महत्व
आमलकी एकादशी शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि आरंभ: मार्च 24, 2021 को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से

  • एकादशी तिथि समाप्त: मार्च 25, 2021 को सुबह 09 बजकर 47 मिनट तक

आमलकी एकादशी पारण मुहूर्त 26 मार्च को

पारण या व्रत तोड़ने का समय: सुबह 06 बजकर 18 मिनट से उसी दिन 08 बजकर 21 मिनट तक

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola