Alvida Jumma Mubarak 2025: अलविदा जुम्मे पर भेजें प्यार, अमन और दुआओं से भरा पैगाम

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :28 Mar 2025 5:51 AM
विज्ञापन
Alvida Jumma Mubarak 2025 in Hindi and Urdu (AI Generated Image)

Alvida Jumma Mubarak 2025 (AI Generated Image)

Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. यह महीना इस्लाम के अनुयायियों के लिए विशेष होता है, लेकिन अलविदा जुम्मे का महत्व कुछ और ही होता है. रोजेदारों के लिए रमजान के इस माह में अलविदा जुम्मे का विशेष स्थान है. इस खुशी के अवसर को और भी आनंदमय बनाने के लिए लोग एक-दूसरे को अलविदा जुम्मे की मुबारकबाद देते हैं.

विज्ञापन

Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान के पवित्र महीने का अंतिम जुम्मा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस वर्ष, रमजान का अलविदा जुम्मा 28 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. कहा जाता है कि जमात-उल-विदा, अर्थात् अंतिम जुम्मा पर इबादत करने से कई गुना अधिक सवाब प्राप्त होता है. इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें शांति और सुरक्षा के लिए दुआ की जाती है. रोजेदार पूरी श्रद्धा के साथ एकत्र होकर नमाज अदा करने के लिए आते हैं. इस दिन को विशेष बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद संदेश भी भेजते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ विशेष संदेश प्रस्तुत कर रहे हैं.

Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान खत्म होते ही

रमजान खत्म होते ही,
आपका दिल शांति से भर जाए और
आपकी आत्मा दया से धन्य हो जाए.
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक

रमजान का अलविदा जुमा आज, जानें इसका महत्व

Alvida Jumma Mubarak 2025: फलक से रहमत बरसने पर

फलक से रहमत बरसने पर,
कोई बंदा नहीं रहेगा मायूस,
रमजान का आखिरी जुम्मा आया है,
चारों तरफ खुशियों की बरसात होगी,
अलविदा जुमा 2025 मुबारक.

Alvida Jumma Mubarak 2025: अंधेरों को नूर देता है जिक्र

अंधेरों को नूर देता है जिक्र जिसका,
दिल को सुकून देता है,
उसके दर पर जो भी मांगो,
वह अल्लाह है जरूर देता है,
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक

Alvida Jumma Mubarak 2025:हवा को खुशबू मुबारक

हवा को खुशबू मुबारक,
फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक,
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक

Alvida Jumma Mubarak 2025: आपके चेहरे पर हंसी हमेशा रहे

आपके चेहरे पर हंसी हमेशा रहे
मेरा हर लफ्ज आपके लिए दुआ रहे
जिंदगी में पाओ खुशी हर दम
दुनिया का हर गम सदा रहे दूर आपसे
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक

Alvida Jumma Mubarak 2025:अलविदा रमजान

अलविदा रमजान, अलविदा जुम्मा,
तेरी रहमत से रोशन रहे हर उम्मा.
तू फिर से लौट कर आना साल के बाद,
तेरी बरकतों की हमें हमेशा रहे फरियाद
अलविदा जुम्मा 2025 मुबारक

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola