Akshaya Navami 2024: रवि योग में मनाया जाएगा अक्षय नवमी व्रत, जानें कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Nov 2024 7:03 AM
Akshaya Navami 2024 in Ravi Yog
Akshaya Navami 2024 in Ravi Yog: अक्षय नवमी हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इसे विशेष रूप से शुभ कार्यों के लिए जाना जाता है, क्योंकि इस दिन किए गए अच्छे कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता. इस साल अक्षय नवमी रवि योग में मनाया जाएगा.
Akshaya Navami 2024: आंवला नवमी का का पूजन कार्तिक शुक्लपक्ष के नवमी तिथि को मनाया जाता है इस व्रत को कई नाम से जाना जाता है इन्हे अक्षय नवमी,आंवला पूजन, कुष्मांडा पूजन, धात्री पूजन के नाम से जाना अक्षय नवमी के दिन कोई भी कार्य करें शुभ होता हैं इस दिन को अक्षय तृतीया जैसा फल प्राप्त होता है ऐसा माना जाता है देवउठनी एकादशी के दो दिन पहले अक्षय नवमी पड़ने के कारण भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है.
कई नामों से जाना जाता है इस नवमी को
नवमी को कई नाम से जाना जाता है अक्षय नवमी के व्रत में आवले के पेड़ तथा भगवन विष्णु के पूजन किया जाता है मान्यता यह है इस दिन जगत के पालनहार भगवन विष्णु की पूजा विस्तृत रूप से की जाती है. माना जाता है इस दिन जो भी कार्य करते है सब अक्षय होता है अक्षय का मतलब कभी क्षय नहीं होना इसलिए दिन को बहुत शुभ माना जाता है.सतयुग का आरंभ कार्तिक शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि से आरम्भ हुआ है धार्मिक मान्यता है अक्षय नवमी के दिन से लेकर पूर्णिमा तक भगवन विष्णु आवले के पेड़ के नीचे निवास करते है.
Tulsi Vivah ke Upay: तुलसी विवाह के दिन करें ये अचूक उपाय, परेशानी होगी दूर
यही कारण है कार्तिक शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को आवले के पेड़ के नीचे महिलाए स्वादिष्ट भोजन बनाती है विधि विधान से आवले वृक्ष का पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामना को पूर्ण करने हेतु जाप तथा दान करती है ब्राह्मण से कथा सुनती है, ब्राह्मण को भोजन कराकर उन्हें गुप्त दान देती है.
कब है अक्षय नवमी ?
10 नवंबर 2024 दिन रविवार को व्रत किया जायेगा .
नवमी तिथी का आरम्भ 09 नवम्बर शनिवार रात्रि 8:00 से
नवम तिथि का समाप्ति 10 नवम्बर रविवार संध्या 04 :44 मिनट तक
रवियोग 10 नवम्बर 2024 सुबह 10:59 से 06: 04 सुबह (11 नवंबर 2024 )
अक्षय नवमी का महत्व
सनातन धर्म में अक्षय नवमी का बहुत ही महत्व बताया गया है इस दिन दान करने मनोकामना की पूर्ति होती है इस दिन गुप्त दान करना बहुत ही शुभ होता है इन्हे कुष्मांडा नवमी कहा जाता है.भगवन विष्णु ने कुष्मांडा नामक राक्षस को अत्याचार को रोका था नवमी के दिन आवले के पेड़ के निचे कुष्मांडा के अंदर कुछ द्रव्य डालकर दान करने से ग्रह दोष दूर होता है ब्राह्मण को सोना चांदी वस्त्र का दान करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है.
प्राकृतिक का पूजन है अक्षय नवमी
हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बहुत बड़ा महत्व है. इसलिए मूलतः जितने भी पूजा पाठ है उसमें देवी देवता के साथ प्राकृतिक पूजन का विशेष ध्यान दिया जाता है. व्रत त्यौहार में प्रकृति पुजन करने से प्रकृति के सौंदरता को बचाया जाता है.सनातन धर्म में प्रकृति पूजा का विशेष महत्व है.पेड़-पौधे, जीव-जंतुओं के लिए प्राणदायी स्त्रोत हैं. प्राकृतिक पूजन से वयोक्ति अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते है. इसलिए हम अक्षय नवमी के दिन आवले के वृक्ष का पूजन करते है.आंवला हमारे स्वास्थ के लिए लाभकारी होता है.आंवला का उपयोग करने से शरीर का रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है.
अक्षय नवमी पर ग्रहों की स्थिती
अक्षय नवमी के दिन बहुत शुभ संयोग बन रहा है. सूर्य तुला राशि में संचरण करेंगें, मंगल कर्क राशि में,बुध वृश्चिक राशि में गुरु वृष राशि में शुक्र धनु राशि में शनि कुंभ राशि में बैठकर शशयोग का निर्माण हुआ है राहु मीन राशि में केतू तुला राशि में चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगें जिसे अक्षय नवमी बहुत प्रभावी बन गया है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










