Ahoi Ashtami Vrat 2025: अहोई अष्टमी व्रत के दिन माताएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Oct 2025 4:11 PM
Ahoi Ashtami Vrat 2025
Ahoi Ashtami Vrat 2025:अहोई अष्टमी का पर्व माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. इस दौरान माताएं निर्जला उपवास रखती हैं और अपनी संतान के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना करती हैं.इस दिन व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके.चलिए जानते हैं कि इस वर्ष अहोई अष्टमी व्रत कब किया जाएगा और इस दिन किन चीजो को करना वर्जित माना गया है.
Ahoi Ashtami Vrat 2025: अहोई अष्टमी का पावन पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं.आमतौर पर यह व्रत महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए करती हैं, लेकिन अब के समय में कई माताएं अपनी बेटियों के लिए भी यह व्रत करने लगी हैं.धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और रोग-कष्ट दूर होते हैं. मुख्य रूप से यह पर्व उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मनाया जाता है.
अहोई अष्टमी के दिन व्रती को क्या नहीं करना चाहिए?
- अहोई अष्टमी के दिन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन भूलकर भी किसी भी प्रकार का भोजन या जल ग्रहण नहीं करना चाहिए, वरना व्रत टूट जाता है.
- माना जाता है कि व्रत वाले दिन माताओं को किसी भी प्रकार की नुकीली या धारदार वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
- अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी से संबंधित कार्य करना वर्जित माना गया है.
- कहा जाता है कि इस दिन महिलाओं को सोना नहीं चाहिए. व्रत के दौरान उन्हें जागकर भगवान का ध्यान करना चाहिए और मंत्रों का जाप करना चाहिए.
- व्रत का संकल्प लेने के बाद बीच में उसे तोड़ना नहीं चाहिए.
- मान्यता है कि व्रत के समय महिलाओं को न तो किसी से झगड़ा करना चाहिए, न ही अपशब्दों का प्रयोग करना चाहिए.
- इस दिन झूठ बोलना वर्जित है, क्योंकि व्रत के दौरान झूठ बोलना अशुभ माना जाता है.
- व्रत शुरू होने के बाद जब तक व्रत समाप्त न हो जाए, तब तक बिस्तर पर लेटना या बैठना उचित नहीं माना जाता.
साल 2025 में अहोई अष्टमी कब मनाया जाएगा?
पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:24 मिनट से शुरू होगी, जबकि इसका समापन 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:09 मिनट पर होगा.इसलिए इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Ahoi Ashtami Vrat katha: अहोई अष्टमी के दिन इस कथा का करें पाठ, मां पार्वती की बरसेगी कृपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










