आज का दिन कैसा रहेगा? 25 अप्रैल का पंचांग पढ़ें

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 25 April 2026

आज 25 अप्रैल 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 25 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 25 April 2026: आज 25 अप्रैल 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उपरांत दशमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 25 अप्रैल 2026 दिन शनिवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगी उपरांत दशमी  तिथि हो जाएगी.
वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:16 AM
सूर्यास्त: 06:11 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: अश्लेषा रात 11 बजकर 17 मिनट तक, उसके बाद मघा
योग: गंड रात 02 बजकर 47 मिनट तक, उसके बाद वृद्धि
करण: वालव उपरांत कौलव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कर्क राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: वृषभ
सूर्य:मेष

दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 05:16 AM से 06:53 AM
शुभ (उत्तम): 06:53 AM से 08:30 AM
रोग (अशुभ): 08:30 AM से 10:07 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:07 AM से 11:43 AM
चर (सामान्य): 11:43 AM से 01:20 PM
लाभ (उन्नति): 01:20 PM से 02:57 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:57 PM से 04:34 PM
काल (हानि): 04:34 PM से 06:11 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:36 AM से 12:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:47 AM से 04:31 AM

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 08:30 AM से 10:07 AM
यमगण्ड: दोपहर 01:20 PM से 02:57 PM
गुलिक काल: सुबह 05:16 AM से 06:53 AM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या उड़द खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज सीता नवमी (जानकी जयंती) है.  
सरल उपाय: सीता नवमी के पावन अवसर पर माता सीता और प्रभु श्री राम की संयुक्त पूजा करें. “श्री जानकी रामाभ्यां नमः” मंत्र का जाप करें और सुहागिन महिलाओं को सुहाग सामग्री दान करना अत्यंत शुभ होगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola