हारे को हरिनाम

Published at :26 Dec 2015 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
हारे को हरिनाम

जिस दिन तुम्हारा अहंकार परिपूर्ण रूप से गिर जाता है और तुम्हें लगता है कि मेरे किये कुछ भी न होगा, क्योंकि मेरे किये अब तक कुछ न हुआ; जब तुमने कुछ किया और हर बार असफलता हाथ लगी, जब कर-करके तुमने सिर्फ दुख ही पाया, कर-करके नर्क ही बनाया और कुछ न बनाया. जब […]

विज्ञापन

जिस दिन तुम्हारा अहंकार परिपूर्ण रूप से गिर जाता है और तुम्हें लगता है कि मेरे किये कुछ भी न होगा, क्योंकि मेरे किये अब तक कुछ न हुआ; जब तुमने कुछ किया और हर बार असफलता हाथ लगी, जब कर-करके तुमने सिर्फ दुख ही पाया, कर-करके नर्क ही बनाया और कुछ न बनाया.

जब यह पीड़ा सघन होगी, जब तुम पूरे असहाय मालूम पड़ोगे, उस असहाय क्षण में ही समर्पण घटित होता है. वह तुम्हारा कृत्य नहीं है. वह तुम्हारे कृत्य की पराजय है. हारे को हरिनाम! जब तुम्हारी हार इतनी प्रगाढ़ हो गयी कि अब जीत की कोई आशा भी न बची, जब तुम्हारी हार अमावस की अंधेरी रात हो गयी कि अब एक किरण भी अहंकार की शेष नहीं रही, जब तुम्हें लगता है कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे.

पराजय की परिपूर्णता में समर्पण घटित होता है. कोई किरण तुम संभाले हुए हो. तुम सोचते हो, इस बार नहीं हुआ, अगली बार होगा, आज नहीं हुआ, कल हो जायेगा. आज हार गया, क्योंकि मैंने चेष्टा ही पूरी न की. सभी हारे हुए हार को समझा लेते हैं. हार को स्वीकार कौन करता है? हारा हुआ समझा लेता है कि लोग विरोध में थे. समझाना छोड़ो! उस समझाने में ही, उस तर्क में ही, तुम्हारा अहंकार शेष रह जाता है.

– आचार्य रजनीश ओशो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola