पितृ पक्ष: महाभारत काल में प्रसिद्ध हुई धर्मारण्य वेदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 9:58 AM
डॉ राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’ यह गाैरव की बात है कि प्राचीन जय संहिता (महाभारत) में गया विषयक विवरण स्पष्ट रूप से मिलता है आैर यह भी स्पष्ट है कि गया की दर्जनाें पिंडवेदियां महाभारत काल में ही स्थापित व चर्चित हुईं. इन पिंड प्रदान स्थलाें में ‘धर्मारण्य’ सर्वप्रमुख है, जहां पांडव बंधुआें ने चातुर्मास […]
डॉ राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’
विवरण है महाबलि भीम यहीं पिंडार्पित कर रहे थे, तब उनके भार से पाषाण खंड में घुटने का अंकन हाे गया. गया तीर्थ के उत्तर व दक्षिण की पंचवेदियाें में गण्य काकबलि तीर्थ की महत्ता में श्रीवृष्टि महाभारत काल में ही हुई, ताे आम्र सिंचन वेदी (मंगलागाैरी के पुरातन मार्ग में) का उद्धार भी महाभारत काल में हुआ है. बाेधगया व गया के मध्य विराजमान सरस्वती तीर्थ में पंचरत्न दान का जाे विधान आज भी बरकरार है, उसकी शुभ शुरुआत महाभारत काल में ही हुई है. अक्षयवट के पार्श्व में विराजमान रुक्मिणी सराेवर इसी जमाने में चर्चा में आया. यहां अाज भी श्राद्ध पिंडदान का सिर्फ पितृपक्ष बल्कि वर्ष भर हाेता है. यह पुत्र प्राप्ति केंद्र के रूप में पूरे मगध में चर्चित है.
श्री विष्णुपद के 16 वेदियां का छह वेदी महाभारतकालीन हैं, जिसे मध्यकाल में व्यवस्थित किया गया. गदालाेल वेदी की प्रसिद्धि भी महाभारत काल में बढ़ी, जब यहां युधिष्ठिर ने तर्पण किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










