sitamarhi news: देसी कट्टा के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चंद्रसैना गांव निवासी दीपु दास के पुत्र कमलेश कुमार दास के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

चोरौत. स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चंद्रसैना गांव निवासी दीपु दास के पुत्र कमलेश कुमार दास के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर युवक द्वारा देसी कट्टा लहराते फोटो वायरल होने की जानकारी पर फोटो वायरल होने वाले आइडी की पहचान करते हुए उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी. सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पिता व पुत्र को मारपीट कर जख्मी किया, प्राथमिकी

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट में पिता व पुत्र जख्मी कर दिया. जख्मी की पहचान स्थानीय निवासी फेकन बैठा व अर्जुन कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में जख्मी के पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में ग्रामीण रामेश्वर राय उर्फ पंडितवा व कारी कुमार को आरोपी बनाया गया है. सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन