राजस्थान बोर्ड 10वीं में झुंझुनू जिला अव्वल, देखें जिलेवार पास प्रतिशत

Updated at : 24 Mar 2026 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जिलेवार रिजल्ट भी जारी किया गाय है. इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं सबसे अच्छा रिजल्ट झुंझुनू जिले का रहा है.

विज्ञापन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रिजल्ट माना जा रहा है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही जिलेवार पास प्रतिशत भी जारी किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस बार किस जिले के छात्रों ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.

इस साल झुंझुनू जिला पूरे राजस्थान में पहले स्थान पर रहा, जहां का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है. जिले के छात्रों और छात्राओं दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया.

RBSE Rajasthan Board 10th में लड़कियां अव्वल

राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत रहा. वहीं छात्राओं का पास प्रतिशत 94.90 प्रतिशत दर्ज किया गया.

अगर प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों की बात करें तो 5,51,534 छात्रों में से 2,72,252 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए. वहीं 4,97,534 छात्राओं में से 1,99,661 छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल रहीं. इससे साफ है कि इस बार भी लड़कियों ने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Rajasthan Board 10th First Division में जिलेवार रिजल्ट

जिलाफर्स्ट डिविजन छात्र
जयपुर59,216
सीकर32,210
जोधपुर29,294
बीकानेर22,599
झुंझुनू21,852

राजस्थान बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक फर्स्ट डिविजन हासिल करने वाले छात्रों में कुछ जिलों के विद्यार्थी सबसे आगे रहे. जयपुर जिले में सबसे ज्यादा छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए.

इन जिलों का रिजल्ट ज्यादा अच्छा रहा

जिलाकुल पास %छात्र %छात्रा %
झुंझुनू97.7797.1598.52
डीडवाना-कुचामन97.5997.3097.92
सीकर97.4397.3897.48
नागौर97.0996.8997.31
जोधपुर96.4896.3696.62
जालौर96.2395.9096.62
बाड़मेर96.1495.9796.35
सिरोही96.0595.5796.59
राजसमंद95.8695.3496.36
डूंगरपुर95.7595.2196.28

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कई जिलों का पास प्रतिशत 95 प्रतिशत से ऊपर रहा. इनमें झुंझुनू, सीकर, नागौर और जोधपुर जैसे जिले शामिल हैं.

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Direct Link Check Here

कुछ जिलों में पास प्रतिशत कम देखा गया

जिलाकुल पास %छात्र %छात्रा %
बूंदी90.2188.4692.17
झालावाड़89.9487.8792.29
बारां89.7288.5491.03
कोटा89.2587.1891.54
प्रतापगढ़88.1187.1189.03
धौलपुर87.5287.7687.24

जहां कई जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ जिलों का पास प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा. हालांकि इन जिलों में भी हजारों छात्र सफल हुए. राजस्थान बोर्ड 10वीं में सबसे कम छात्र धौलपुर जिले से पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड में बेटियों की बल्ले-बल्ले, 75% मार्क्स लाने पर मिलेंगे 1.15 लाख रुपये

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola