राजस्थान बोर्ड के बाद जानिए कब आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड 

Updated at : 24 Mar 2026 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2026 Soon

यूपी बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक तस्वीर)

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की डेट और समय की घोषणा जल्द ही की जाएगी. पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट आ जाता है.

विज्ञापन

UP Board Result 2026: बिहार और राजस्थान बोर्ड के बाद अब सभी की नजर यूपी बोर्ड रिजल्ट पर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को तेज करने के लिए स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 12वीं के इंटरनल असेसमेंट के अंक 25 मार्च 2026 तक अपलोड कर दें.

पिछले सालों का रिजल्ट ट्रेंड

वर्षरिजल्ट डेट (क्लास 10 और 12)
202525 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 अप्रैल
202218 जून
202131 जुलाई

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे:

upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
upresults.nic.in

कैसे चेक करें UP Board Result 2026?

रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के चेक कर सकें. साथ ही, सही अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल के संपर्क में बने रहें.

परीक्षा और कॉपी चेकिंग अपडेट

UP Board 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई थी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2:00 बजे से 5:15 बजे तक हुई थी. 

कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया जारी 

यूपी बोर्ड की ओर से 18 मार्च को कॉपी चेकिंग का काम  शुरू कर दिया गया था. पिछले पैटर्न के अनुसार, कॉपी जांच पूरी होने के करीब 2 हफ्ते बाद रिजल्ट जारी किया जाता है.

यह भी पढ़ें- पिता घर-घर बेचते थे अखबार, बिहार बोर्ड में टॉप करके बेटी बनी हेडलाइन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola