MP Board Result 2026: कब आएंगे 5वीं और 8वीं के नतीजे? जानें पूरा अपडेट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Mar 2026 4:45 PM
MP बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा दिन नहीं है. स्टूडेंट्स को सलाह है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें.
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. MP Board Result 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है. संभावना है कि नतीजे अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाएं.
कब तक आ सकता है रिजल्ट?
कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर देगा. पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट आमतौर पर अप्रैल की शुरुआत में जारी होता है.
कहां जारी होगा रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें रोल नंबर या अन्य जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा.
कैसे चेक करें MP Board Result 2026?
रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर 5वीं या 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
- स्टूडेंट का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल अंक और पास/फेल स्टेटस
यह भी पढ़ें- इस दिन आ सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










