ePaper

सप्ताहिक वृश्चिक राशिफल, जानें रिलेशनशिप और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Updated at : 11 Jul 2020 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताहिक वृश्चिक राशिफल, जानें रिलेशनशिप और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Weekly Vrishchik/Scorpio Rashifal In Hindi 12 To 18 July 2020, इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआत से ही सावधान रहने की जरूरत होगी, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

इस सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. इस महीने सूर्य का ही राशि परिवर्तन होगा. सूर्य अभी मिथुन राशि में है. 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य जब भी कर्क राशि में गोचर करते है, तब कर्क संक्रांति मनाई जाती है. इसी दिन कामिका एकादशी भी है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. आइए जानते है कि सूर्य के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि वालों पर इसका कैसा असर पड़ेगा…

वृश्चिक: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन का योग हैं. हर स्थिति के लिए तैयार रहें और अपनी सोच सकारात्मक रखें. लॉक डाउन में उचित सावधानी बरतें एवं कार्य संबंधित सभी कागजात संभाल कर रखें. मित्र के सहयोग से रुका हुआ कार्य बनेगा. सेहत का ख्याल रखें.सुबह की सैर अवश्य करें.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह नए निर्णय लेने से बचें या विशेष सावधानी रखें. इसके बाद के चरण में आप प्रतियोगी माहौल में बने रहेंगे और कामकाज में ध्यान के बावजूद आपकी प्रगति थोड़ी धीमी रहने के कारण संयम रखें. कामकाज के सिलसिले में यात्रा की संभावना होगी.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह आपके संबंध कुल मिलाकर सामान्य रहेंगे. आपका मन थोड़ा चंचल और व्याकुल रहने के कारण संबंधों में थोड़ी तकलीफ होगी, लेकिन इसके बाद विवाहितों को संबंधों का सुख प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे. अभी किसी भी तरह आपको प्रियपात्र संबंधित छोटी-मोटी चिंता रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.

हेल्थ: इस सप्ताह आपको सतर्कता बढ़ानी होगी. शुरुआत में पहले दिन आपको अनिद्रा और शरीर में सुस्ती की शिकायत रहेगी. शायद थोड़ी शारीरिक कमजोरी होने से भारी मेहनत के कार्यों में मुश्किल आ सकती है. आपमें उत्साह और जोश बढ़ेगा. छाती, फेफड़ा, श्वासनली संबंधी समस्याएं हों तो अभी उपचार में काफी ध्यान देना होगा.

लकी डेट: 13, 14, 18

कलर: पीला, लाल, गुलाबी

लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार

सावधानी: इस सप्ताह नए प्रोफेशनल प्लानिंग या नए निर्णय लेने से बचें या विशेष सावधानी रखें.

उपाय: इस सप्ताह सावन में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.

Also Read: सप्ताहिक मेष राशिफल, जानें रिलेशनशिप को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक वृष राशिफल, जानें काम काज को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक मिथुन राशिफल, इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की जरूरत है, बढ़ सकती है परेशानी
Also Read: सप्ताहिक कर्क राशिफल, इस सप्ताह रहना होगा सतर्क, जानें किन कारणों से बढ़ेगी आपका टेंशन
Also Read: सप्ताहिक सिंह राशिफल, जानिए इस सप्ताह किन कारणों से बढ़ सकती है आपकी बेचैनी
Also Read: सप्ताहिक कन्या राशिफल, जानें करियर और बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक तुला राशिफल, जानें रिलेशनशिप को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक वृश्चिक राशिफल, जानें रिलेशनशिप और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक धनु राशिफल, जानें इस सप्ताह क्यों बढ़ सकती है आपकी परेशानी
Also Read: सप्ताहिक मकर राशिफल, जानें इस सप्ताह आपको कहां सतर्क रहने की जरूरत है
Also Read: सप्ताहिक कुंभ राशिफल, जानें इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं के लिए क्या है खास, कहां रहना होगा सतर्क
Also Read: सप्ताहिक मीन राशिफल, इस सप्ताह आपके लिए नए विचार और नई उम्मीदें लेकर आयेगा

दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

Rashifal posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola