ePaper

सप्ताहिक कन्या राशिफल, जानें करियर और बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Updated at : 11 Jul 2020 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताहिक कन्या राशिफल, जानें करियर और बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Weekly Kanya /Virgo Rashifal In Hindi 12 To 18 July 2020, इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआत से ही सावधान रहने की जरूरत होगी, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

इस सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. इस महीने सूर्य का ही राशि परिवर्तन होगा. सूर्य अभी मिथुन राशि में है. 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य जब भी कर्क राशि में गोचर करते है, तब कर्क संक्रांति मनाई जाती है. इसी दिन कामिका एकादशी भी है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. आइए जानते है कि सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि वालों पर इसका कैसा असर पड़ेगा…

कन्या- इस सप्ताह धन का कोई लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें हालांकि प्रोफेशनल मोर्चे पर तन और मन की स्वस्थता से आप सभी कार्य करेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा. आय के स्रोतों में से कमाई की उम्मीद रख सकते हैं. निवेश संबंधित कामकाज में विलंब या अवरोध की संभावना होगी.

करियर बिजनेस: इस सप्ताह प्रोफेशनल मोर्चे पर थोड़ा सतर्क होकर चलना जरूरी है. प्रिंटिंग, कंसल्टेंसी,मीडिया, लेखन जैसे कार्यों में आप अच्छी प्रगति कर सकेंगे, लेकिन कृषि, मशीनरी, उपकरण, वाहनों की खरीद-बिक्री आदि में थोड़ी प्रतिकूलताएं बढ़ेंगी. आपको स्पर्द्धा की सामना करने की तैयारी रखनी होगी.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कुल मिलाकर अच्छे संबंधों का एहसास होगा, लेकिन आपके बीच मामूली बातों को लेकर टकराव न हो, इसके लिए क्रोध को अंकुश में रखना जरूरी है. अपने संबंधों में ज्यादा उत्साह भी लाना होगा. प्रेम संबंधों में धीमी, लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ सकेंगे. अंतिम दिन वैवाहिक जीवन में आप काफी ध्यान दे सकेंगे.

हेल्थ: इस सप्ताह शुरुआत में और अंतिम चरण में आपका स्वास्थ्य समग्र रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन मध्य में खास सावधानी रखने की जरूरत है. इस समय में यदि आप भोजन की अतिश्योक्ति रखेंगे या नियमित कसरत पर ध्यान नहीं देंगे तो तेजी से मौसमी समस्याओं का शिकार बन सकते हैं. अभी यात्रा के दौरान भी स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना होगी.

लकी डेट: 12,15,16

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी: इस सप्ताह कोई भी आर्थिक उपक्रम शुरू करने में भी बिना सोचे विचारे या दूसरों के भरोसे रहकर निर्णय लेना ठीक नहीं.

उपाय: इस सप्ताह सावन में भगवान भोलेनाथ को मनाने के लिए भांग और पान चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से आपको शंभूनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

Also Read: सप्ताहिक मेष राशिफल, जानें रिलेशनशिप को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक वृष राशिफल, जानें काम काज को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक मिथुन राशिफल, इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की जरूरत है, बढ़ सकती है परेशानी
Also Read: सप्ताहिक कर्क राशिफल, इस सप्ताह रहना होगा सतर्क, जानें किन कारणों से बढ़ेगी आपका टेंशन
Also Read: सप्ताहिक सिंह राशिफल, जानिए इस सप्ताह किन कारणों से बढ़ सकती है आपकी बेचैनी
Also Read: सप्ताहिक कन्या राशिफल, जानें करियर और बिजनेस को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक तुला राशिफल, जानें रिलेशनशिप को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक वृश्चिक राशिफल, जानें रिलेशनशिप और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह
Also Read: सप्ताहिक धनु राशिफल, जानें इस सप्ताह क्यों बढ़ सकती है आपकी परेशानी
Also Read: सप्ताहिक मकर राशिफल, जानें इस सप्ताह आपको कहां सतर्क रहने की जरूरत है
Also Read: सप्ताहिक कुंभ राशिफल, जानें इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं के लिए क्या है खास, कहां रहना होगा सतर्क
Also Read: सप्ताहिक मीन राशिफल, इस सप्ताह आपके लिए नए विचार और नई उम्मीदें लेकर आयेगा

दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

Rashifal posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola