वृश्चिक राशिफल 15 जून 2026: छोटी-सी लापरवाही बढ़ा सकती है परेशानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Jun 2026 4:20 AM
15 जून 2026 का वृश्चिक राशिफल
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 15 June 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 15 June 2026: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण और सतर्कता बरतने वाला रहेगा, क्योंकि चंद्रमा सुबह के बाद आपकी राशि के अष्टम भाव में मिथुन राशि में बुध देव के साथ युति बना रहे हैं. सप्तम भाव में सूर्य तथा भाग्य भाव में गुरु-शुक्र की स्थिति के बावजूद आपको अचानक कुछ अप्रत्याशित बाधाओं या गुप्त चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है. आज आपको अपनी वाणी, क्रोध और भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखना होगा.
करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत के बाद ही अपेक्षित परिणाम मिलेंगे, जिससे कुछ निराशा हो सकती है. व्यापार में किसी अजनबी या नए साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा वित्तीय नुकसान होने की आशंका है. नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों में लापरवाही से बचना चाहिए, क्योंकि अधिकारी नाराज हो सकते हैं.
रिलेशनशिप: आज पारिवारिक जीवन में कुछ मानसिक तनाव या असंतोष देखने को मिल सकता है. घर के सदस्यों के बीच किसी पुरानी बात या पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न होने की आशंका है. आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा तथा घर में क्रोध करने से बचना होगा.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है. पार्टनर के व्यवहार में अकारण रूखापन देखने को मिल सकता है, जिससे आपका मन उदास हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. एक-दूसरे की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. चोट या दुर्घटना की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय अत्यधिक सतर्क रहें. पेट संबंधी समस्या या कोई पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. डॉक्टर की सलाह लेने और दवाइयां समय पर लेने में लापरवाही न करें.
- सावधानी: आज किसी को बड़ी रकम उधार देने या अपनी गोपनीय बातें साझा करने से बचें.
- उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ अंक: 8
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










