ePaper

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 03 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, वर्षों से अटके हुए कार्य होंगे पूर्ण

Updated at : 03 Jan 2026 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishchik Rashifal 03 january 2026

वृश्चिक आज का राशिफल 03 जनवरी 2026

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 03 january 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल.

विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य आज दैवीय कृपा और आपकी मेहनत से पूरे होंगे. धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो आज बेहतर अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं. जो आर्थिक रूप से लाभप्रद रहेगी. शिक्षा और शोध से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष सफलता वाला है.

रिलेशनशिप: परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. भाई-बहनों का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुराने रोगों में सुधार होगा. हालांकि, पिता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें. नियमित व्यायाम और सात्विक भोजन आपको फिट रखेगा.

सावधानी: आज भाग्य के भरोसे बैठकर आलस्य न करें, बल्कि कर्म पर ध्यान दें. किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की कठोरता पर नियंत्रण रखें. निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें, दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह कर लें.

उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. आज पूर्णिमा है, इसलिए बहते जल में रेवड़ी या सफेद तिल प्रवाहित करना और “ॐ अं अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा.

शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून
शुभ अंक: 1 और 8

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Aaj Ka Panchang 03 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और उपाय 

Also Read:– Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, स्नान-दान के नियम और धार्मिक महत्व

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola