Aaj Ka Panchang 03 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और उपाय

आज का पंचांग 03 जनवरी 2026
Aaj Ka Panchang 03 January 2026: आज का पंचांग हमें शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति के बारे में बताता है, जिससे हम अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय में शुरू कर सकते हैं और अशुभ समय से बच सकते हैं. पंचांग में ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, योग और करण के बारे में जानकारी होती है, जो हमारे जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है.
Aaj Ka Panchang 03 January 2026: आज 03 जनवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शाम 04:36 PM तक रहेगी , उपरांत माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय.
आज का पंचांग: 03 जनवरी 2026, दिन शनिवार
दिन: शनिवार
तिथि: पौष, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा (शाम 04:36 PM तक, उसके बाद माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा)
संवत: श्री शुभ संवत 2082 (नल)
शक संवत: 1947 (क्रोधन)
हिजरी सन: 1447
सूर्योदय: 06:40 AM
सूर्यास्त: 05:11 PM
नक्षत्र, योग व करण
सूर्योदय कालीन नक्षत्र: आर्द्रा (शाम 06:21 PM तक), उसके बाद पुनर्वसु
योग: ब्रह्म (सुबह 09:37 AM तक), उसके बाद इंद्र
करण: विष्टि (भद्रा) (सुबह 06:45 AM तक), उसके बाद बव (शाम 04:36 PM तक), फिर बालव
ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
सूर्य: धनु राशि
चंद्रमा: मिथुन राशि
मंगल: धनु राशि
बुध: धनु राशि
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि
शुक्र: धनु राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि
चौघड़िया मुहूर्त (शनिवार)
प्रातः काल
06:40 AM से 07:59 AM – काल
07:59 AM से 09:18 AM – शुभ
09:18 AM से 10:37 AM – रोग
10:37 AM से 11:55 AM – उद्वेग
दोपहर काल
11:55 AM से 01:14 PM – चर
01:14 PM से 02:33 PM – लाभ
सायंकाल
02:33 PM से 03:52 PM – अमृत
03:52 PM से 05:11 PM – काल
खरीदारी / नए कार्यों के लिए शुभ समय
प्रातः: 07:59 AM से 09:18 AM तक (शुभ चौघड़िया)
दोपहर: 01:14 PM से 02:33 PM तक (लाभ चौघड़िया)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:35 AM से 12:16 PM तक
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 09:18 AM से 10:37 AM तक
गुलिक काल: सुबह 06:40 AM से 07:59 AM तक
यमगण्ड: दोपहर 01:14 PM से 02:33 PM तक
दिशाशूल: पूर्व दिशा (शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित है)
यदि यात्रा आवश्यक हो तो: घर से अदरक या घी खाकर निकलें.
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज पौष पूर्णिमा है. चंद्रमा और गुरु की युति से मिथुन राशि में गजकेसरी योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा.
व्रत/पर्व: पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती, माघ स्नान प्रारंभ.
सरल उपाय: शनि देव की शांति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें. पूर्णिमा होने के कारण चंद्र देव को अर्घ्य देना शुभ होगा.
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Also Read:– Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, स्नान-दान के नियम और धार्मिक महत्व
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




