Prediction by Name: नाम के अक्षर से खुलेंगे 2026 के राज, A से Z वालों के लिए खास भविष्यवाणी, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए नया साल

A से Z नामाक्षर वालों के लिए साल 2026 का भविष्यफल
Prediction by Name: साल 2026 आपके लिए शुभ रहेगा या कष्टकारी. करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर नया साल किस तरह का रहेगा. यह सबकुछ जानने के लिए A से लेकर Z तक, हर नाम के पहला अक्षर से जानें अपना भविष्यफल
Prediction by Name: नाम का पहला अक्षर सिर्फ जान पहचान नहीं, बल्कि भविष्य का संकेत भी होता है. साल 2026 में आपके जीवन में क्या नया होगा, कौन-से अवसर मिलेंगे और किन बातों में सावधानी रखनी पड़ेगी. साल 2026 आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ वाणी अग्रवाल से इस विशेष भविष्यवाणी में A से Z तक नामाक्षर वालों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है.
J नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर J होता है, उनमें उत्साह और ऊर्जा प्रचुर होती है. वे लोग नए प्रयोग करने से नहीं घबराते है, इसलिए कभी-कभी जल्द निर्णय लेने से हानि होती है. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलता है.
वर्ष 2026 का फल
यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. वर्ष का पहला महीना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा. आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेंगे. इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं.
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
शुभ दिन – गुरुवार
उपाय – गुरु मंत्र का जप करें.
K अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक के लिए साल 2026 कैसा रहेगा
जिन लोगों का नाम K से शुरू होता है, उनमें स्वभाव स्थिर और व्यवहारिक होता है. वे लोग परिवार और कार्य दोनों में संतुलन बनाए रखते हैं. धन संचय में सफल रहते हैं और दीर्घकालीन योजनाओं से लाभ पाते हैं.
वर्ष 2026 का फल
साल 2026 आपके लिए के लिए फलदायी रहेगा. पुराने निवेश लाभ देंगे. आय में बृद्वि होगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी. वर्ष के अंत में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उस समय आपका स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा
शुभ दिन – बुधवार
उपाय – तुलसी को जल अर्पित करें.
L नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर L से शुरू होता है, वे लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं और समाज में लोकप्रिय रहते हैं. कभी-कभी आलस्य के कारण अवसर हाथ से निकल जाते हैं. अनुशासन से बड़ी सफलता मिलती है.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष की शुरुआत आपके लिए बहुत अधिक फलदायी नहीं रहेगा. निरंतर प्रयास से स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. साल की शुरुआत में रोमांस में नई ऊर्जा आएगी. हालांकि आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. मौसमी बीमारियां आपको परेशान करेंगी.
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ दिन – शुक्रवार
उपाय – लक्ष्मी पूजन करें.
M नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर M होता है, उनमें महत्वाकांक्षा अधिक होती है. कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करते हैं. कभी-कभी तनाव बढ़ जाता है, लेकिन आत्मबल मजबूत रहता है. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और कभी हार नहीं मानते है.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष की शुरुआत में आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी. वर्ष के कुछ महीना चुनौतीपूर्ण रहेगा, पर अंततः सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान करेगी. स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आएगी.
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल
शुभ दिन – मंगलवार
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें.
N नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों का नाम N अक्षर से शुरू होता है, वे लो व्यावहारिक, मिलनसार, आकर्षक, ऊर्जावान और लक्ष्य भेदने वाले होते हैं. इनका स्वभाव चंचल और जिज्ञासु होता है. नई-नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं. व्यापार और संचार से जुड़े क्षेत्रों में सफलता पाते हैं.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष अवसरों से भरा रहेगा. सही समय पर निर्णय जरूरी होगा. इस साल आपका भाग्य साथ देगा. व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. हालांकि इस वर्ष आपको मौसम जनित बीमारियां परेशान करेगी.
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
शुभ दिन – बुधवार
उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं.
O नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर O होता है, वे लोग शांत और संतुलित स्वभाव के होते हैं. अक्सर अपनी इच्छाएं छुपाते हैं. मेहनती, वफादार और फोकस रहने वाले होते हैं. कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोते. धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा, इस वर्ष आपकी लव लाइफ काफी शानदार रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा. आपको छोटी-मोटी बीमारियां परेशान करेगी.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
शुभ दिन – सोमवार
उपाय – चंद्र मंत्र का जप करें.
P नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर P होता है, वे लोग जिद्दी, मेहनती, सोशल और उदार स्वभाव के होते हैं, जो नई चीजें सीखना पसंद करते हैं और दूसरों की परवाह करते हैं. इनमें नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता होती है. दूसरों को साथ लेकर चलने की कला जानते हैं. कभी-कभी उनके जीवन में जिद के कारण टकराव भी होता रहता है.
वर्ष 2026 का फल
इस वर्ष आपको अपने कार्य के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पूरे वर्ष उन्नति के योग है. धैर्य से बड़ा लाभ मिलेगा. भूमि, भवन, वाहन और आभूषणों की प्राप्ति होगी. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा. लव लइफ में सफलता मिलेगी.
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ दिन – रविवार
उपाय – पिता का आशीर्वाद लें.
Q नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों का नाम Q से शुरू होता है, वे लोग मिलनसार, बुद्धिमान, मेहनती और रचनात्मक होते हैं, जो जीवन को सरल और सही तरीके से जीना पसंद करते हैं, इनका स्वभाव अनोखा और स्वतंत्र विचारों वाला होता है. ये लोग जोखिम लेने से नहीं डरते है.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष नई संभावनाएं लेकर आएगा. आपकी आय में बृद्वि होगी. इस साल नौकरी में स्थिरता और प्रमोशन के योग है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी. धन हानि के योग है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे.
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ दिन – गुरुवार
उपाय – जरूरतमंद छात्रों की सहायता करें.
R नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर R होता है, वे लोग खुशमिजाज, सिद्धांतवादी, और समाज में सम्मानित होते हैं, वे अपनी धुन के पक्के, मेहनती, और दूसरों की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं. ये लोग कर्मठ और जिम्मेदार होते हैं. परिवार और समाज दोनों में भरोसेमंद माने जाते हैं. धीरे-धीरे प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं.
वर्ष 2026 का फल
साल 2026 आपके लिए बहुत अधिक आशाजनक रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा. पुराने रुके काम पूरे होंगे. आप अपने भाग्य के बल पर अपने व्यवसाय में उन्नति प्राप्त करेंगे. साल के बीच में आप कमजोर महशूस करेंगे.
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
शुभ दिन – शुक्रवार
उपाय – सफेद वस्तुओं का दान करें.
S नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर S से शुरू होता है, वे मिलनसार और प्रतिभा के धनी होते हैं. वे अपनी सफलता का रास्ता खुद बनाना पसंद करते हैं, इनमें साहस और आत्मबल प्रबल होता है. परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता रखते हैं. कभी-कभी इनका क्रोध हानि पहुंचाता है.
वर्ष 2026 का फल
इस वर्ष आपका अर्थिक जीवन शानदार रहेगा. धन लाभ के योग हैं. यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. इस समय आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर कुछ उलझन रहेगी. आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा.
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल
शुभ दिन – मंगलवार
उपाय – हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.
T नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर T होता है, वे लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व और रचनात्मक दिमाग के लिए जाने जाते हैं. ये लोग बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं. अपने परिश्रम से स्थायी सफलता पाते हैं. इन्हें सरकारी या तकनीकी क्षेत्रों में उन्नति आसानी से मिल जाती है.
वर्ष 2026 का फल
यह वर्ष आपके लिए बहुत अधिक आशाजनक रहेगा. आप अपने भाग्य के बल पर अपने व्यवसाय में उन्नति प्राप्त करेंगे. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ में खुशियां रहेंगी. वर्ष स्थिर और सुरक्षित रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का बार बार अवसर मिलेगा.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
शुभ दिन – शनिवार
उपाय – श्रमिकों की सहायता करें।
U नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर U होता है, वे लोग खुशमिजाज और मनमौजी किस्म के होते हैं. इनको नई चीजों को सीखना और नए-नए कामों को करना पसंद आता है. इनका स्वभाव सौम्य और सहयोगी होता है. ये दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक सुख बढ़ेगा. नौकरी में बदला संभावना है. व्यापार में लाभ मिलेंगे. धन प्राप्ति की प्रबल योग बनेंगे. आपकी लव लाइफ पिछले साल से अधिक रोमाटिंक रहेगा.
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद
शुभ दिन – सोमवार
उपाय – शिव पूजा करें।
V नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर V होता है, वे लोग आत्मविश्वासी, जुनूनी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. करियर में लीडर बनना पसंद करते हैं. इनका स्वभाव जिद्दी और कठोर होता है, इनमें व्यावहारिक बुद्धि होती है. धन और करियर दोनों में संतुलन बनाए रखते हैं. ये लोग अवसरों को पहचानने की क्षमता रखते हैं.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा. निवेश से लाभ होगा. मेहनत का फल मिलेगा. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम संबंधों में स्थिरता और गहराई आएगी. आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा.
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – भूरा
शुभ दिन – शनिवार
उपाय – पीपल को जल अर्पित करें.
W नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर W होता है, वे लोग आत्मविश्वासी, मेहनती, तेज दिमाग और व्यावहारिक सोच के होते है. वे लोग अपने पार्टनर से बहुत उम्मीद रखते हैं. उनमें अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा ज्यादा होती है. इनका स्वभाव मेहनती और धैर्यवान होता है, जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हैं.
वर्ष 2026 का फल
साल 2026 मेहनत, फैसलों और बदलावों का वर्ष रहेगा. साल के अंत में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के योग है. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. व्यापार में सावधानी रखें. आय में धीरे-धीरे सुधार होगा.
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ दिन – शनिवार
उपाय – बुजुर्गों का सम्मान करें.
X नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर X होता है, वे लोग लोग रहस्यमयी, अलग सोच वाले और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं. ये लोग कम बोलकर अधिक कार्य करते हैं. ये लोग अपनी शर्तों पर चलना पसंद करते हैं, इनमें तेज दिमाग और विश्लेषण करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है. ये लोग हर बात को गहराई से समझते हैं और धन को सोच-समझकर खर्च करते हैं.
वर्ष 2026 का फल
साल की शुरुआत आपके लिए संघर्ष भरा रहेगा. धैर्य से आगे बढ़ेंगे तो वर्ष के मध्य और अंत में परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साल के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई आएगी.
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – नीला
शुभ दिन – गुरुवार
उपाय – ध्यान और योग करें.
Y नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर Y होता है, वे लोग साहसी, ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते है. ये लोग समाज में जल्दी घुल-मिल जाते हैं, इन्हें कभी-कभी भावनात्मक निर्णय, जिद्दी और जल्दी गुस्सा करने वाली आदत हानि पहुंचाती हैं. वे अपने पार्टनर को पूरी अहमियत देते हैं.
वर्ष 2026 का फल
वर्ष नए संबंध और अवसर देगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. उधार देने-लेने में सावधानी रखें. आपका दांपत्य जीवन में प्यार के फूल खिले रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. छात्र-छात्राओं के लिए यह समय कठिन रहेगा.
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
शुभ दिन – गुरुवार
उपाय – पीली दाल का दान करें।
Z नाम के अक्षर से जानिए कैसा रहेगा आपका साल 2026
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर Z होता है, वे लोग साहसी और जोखिम लेने वाले होते है. उनका स्वभाव प्रभावशाली, आत्मविश्वासी शांत और संयमित होता हैं. इन लोगों का दिमाग तेज और क्रिएटिव सोच का होता है. नए आइडिया पर जल्दी काम शुरू करते हैं और प्लानिंग में माहिर होते है. ये लोग अपने नियमों पर चलना पसंद करते हैं.
वर्ष 2026 का फल
यह वर्ष परिवर्तनकारी रहेगा. साल की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में धैर्य और अनुशासन से बड़े लाभ मिलेंगे. आप व्यवसाय में तरक्की करेंगे. अहंकार और नियंत्रण की भावना से बचें. आपका लव लाइफ रोमांचक रहेगा.
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल
शुभ दिन – रविवार
उपाय – आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सूर्य उपासना करें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




