ePaper

वार्षिक कर्क राशिफल जनवरी से दिसंबर 2023: कैसा बीतेगा यह साल, कितना मिलेगा भाग्य का साथ

Updated at : 01 Jan 2023 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
वार्षिक कर्क राशिफल जनवरी से दिसंबर 2023: कैसा बीतेगा यह साल, कितना मिलेगा भाग्य का साथ

Cancer yearly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये साल (जनवरी से दिसंबर 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का वार्षिक राशिफल.

विज्ञापन

कर्क राशिफल

इस वर्ष 2023 में कर्क राशिवालों में ऊर्जा और जोश के नए स्रोत का संचार होगा. ग्रहों की स्थिति से जीवन में तरक्की और विकास के नये रास्ते बनेंगे. आपमें कलात्मकता की ओर बना झुकाव अधिक स्पष्ट होगा. मान-यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. इस वर्ष किसी महत्वपूर्ण योजना सम्पन्न होने की पूरी संभावना. आपकी राशि कर्क कालचक्र की चतुर्थी राशि है. यह राशि जल तत्व, तमोगुण, चर स्वभाव एवं चन्द्र ग्रह से प्रभावित होती है. आपकी राशि का प्रतीक चिह्न केकड़ा मनोभाव की विस्तृत परिचायक है.

कर्क राशि का ज्योतिषात्मक परिचय

कर्क राशि को राशि चक्र में 91 से 120 अंश तक का राशि क्षेत्र प्राप्त है. यह राशि पुनर्वसु का 1 चरण (ही), पुष्य नक्षत्र के 4 चरण (हू, हे, है, हो, डा) एवं आश्लेषा के 4 चरण (डी ,डू, डे, डो) से मिलकर बनी है.

आपका स्वभाव एवं व्यक्तित्व

आप पुरूष हैं तो

आप अत्यधिक भावुक,संवेदनशील एवं परिवर्तनशील विचार वाले होते हैं. आप एक सच्चे मित्र हैं और सुख-दुःख में साथ देने वाला स्वभाव रखते हैं. आप में सार्वजनिक त्याग, सेवा एवं मानवता की भावना होती है. आपको मना करना नहीं आता, चाहे आप कार्य को कर सकते हों या नहीं. आप शारीरिक श्रम की अपेक्षा मानसिक श्रम को अधिक महत्व देते हैं.

आप स्त्री हैं तो

आप भावुक, संवेदनशील, चतुर, विचारशील एवं आत्मप्रशंसक होती हैं. आपको छोटी- सी बात भी चुभती है और मन में तब तक उसको लेकर दुःखी रहती हैं जब तक बदला नहीं ले लेतीं. आप स्पष्टवादी, कल्पनाप्रिय, स्वच्छता एवं सौन्दर्य को पसन्द करती है.आप त्याग, सहानुभूति एवं ममता की मूर्ति होती है. आप पर क्रोध का ज्वार जितनी तीव्रता से आता है उतनी तीव्रता से उतर भी जाता है.

आपके जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष

आपका भाग्य 16 वर्ष की अवस्था में जाग्रत होगा. आपके लिए 22, 24, 25, 28, 33 वां वर्ष विशेष उन्नति कारक है. इस वर्ष 2023 की निम्नलिखित समयावधियां आपके लिए सफलता व सुख- समृद्धि शुभसमाचार, धनलाभ तथा उन्नतिकारक रहेगा.

  • 13 अप्रैल से 12 मई तक का समय

  • 13 मई से 14 जून तक का समय

  • 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक का समय

  • 15 दिसम्बर से 13 जनवरी तक का समय

करियर

यह वर्ष 2023 शिक्षा की दृष्टि से विशेष उपलब्धिपूर्ण होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. बेरोजगारों को अप्रैल-मई माह तक रोजी का साधन पा सकेंगे. जो लोग नौकरी से जुड़े हैं उनका ट्रांसफर हो सकता है. विभागीय परिवर्तन भी संभव है. परिश्रम-प्रयत्न से विदेश में भी नौकरी पाने का योग है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए जनवरी-फरवरी और अक्टूबर के महीना विशेष फलदायी रहेगा. कोई नया कार्य क्षेत्र आपके द्वार पर दस्तक देगा.

आपका प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

कर्क राशि वाले जातकों के लिए 2023 प्रेम-प्रंसगों की दृष्टि से हलचल भरा रहेगा. रोमांस करने के अवसर बार-बार मिलेंगे.विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह अप्रैल-जून माह तक होने की प्रवल संभावना.इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सामान्यतः अनुकूल रहेगा. प्रेम के मामले में आपको कोई भी बंधन स्वीकार नहीं है. आप प्रेम के मामले में अधिक भावुक हैं. प्रायः प्रेम के क्षेत्र में मनोबल की अल्पता के कारण हार जाते हैं. आपके लिए वृष, कन्या एवं मकर राशियां सहयोगी बन पड़ती है. मिथुन, तुला, कुंभ राशि से खूब निर्बाह होता है. वृश्चिक तथा मीन राशि वालों से सामान्य सम्बन्ध और मेष, सिंह एवं धनु राशियों से विरोध रहता है.

फाइनेंस

धन-सम्पत्ति की दृष्टकोण से यह वर्ष 2023 मिश्रित फलदायक रहेगा. जमीन- जायदाद संबंधी किसी समस्या का निराकरण फरवरी-अप्रैल माह तक आपके पक्ष में होगा. नये वाहन का सुख मिलेगा. पूंजी-निवेश करते समय पूरी सावधानी रखें. लेन-देन में पारदर्शी रखना होगा. नवम्बर-दिसम्बर महीने में आय में बढ़ोत्तरी होगी.

हेल्थ

इस वर्ष 2023 में स्वास्थ्य ढुल-मुल रहेगा. सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे. परन्तु किसी गम्भीर शारीरिक समस्या नहीं होगी. जून महीने में वाहन की सवारी सावधानी से करें छोटी-मोटी चोट-चपेट लग सकते हैं. खान- पान का विशेष ध्यान रखें.

सफलता के लिए ध्यान दें

1. एस्ट्रो टिप्स

आप व्यवहार कुशल बनिए, दूसरों की आलोचना न करें, दिखावा न करें, अति भावुकता से स्वयं को बचाकर रखें, तभी विशेष उन्नति कर सकेंगे. आर्थिक स्थिरता के लिए शुक्रवार सुबह स्नान के बाद देवी लक्ष्मी को 2 कमलगट्टे चढ़ाएं. आपके लिए 1,5 अंक शुभ, 3, 6, 8, 9 अंक सामान्य एवं 4, 7 अंक अशुभ फलकारी है. सोमवार एवं शुक्रवार व्रत एवं भगवान शिवजी की उपासना सदैव लाभकारी है.

2. वास्तु टिप्स

घर में धातु निर्मित हाथी का जोड़ा रखें. कर्मस्थल पर पाकुआ मिरर रखें. अपने बेडरूम तक जाने के गलियारे या रास्ते को हमेशा साफ और खुला रखें, यह आपके प्रेम संबंध की मधुरता बढ़ाने में सहायक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola