ePaper

तुला राशिफल 18 जनवरी 2026: पार्टनर के साथ रिश्तों में आएगा नयापन, सिंगल लोगों को मिल सकता है नए पार्टनर

Updated at : 18 Jan 2026 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
Tula Aaj Ka Rashifal
तुला आज का राशिफल 18 जनवरी 2026

Tula Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? जानिए आज का तुला राशिफल.

विज्ञापन

Tula Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: आज 18 जनवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि रात 01 बजकर 08 मिनट तक रहेगी उपरांत प्रतिपदा तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. चंद्रमा धनु राशि में शाम 4 बजकर 48 मिनट तक विराजमान हैं उपरांत मकर राशि मे गोचर करेंगे. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार ….

आज का राशिफल का विडियो देखने के लिए click करें ऊपर दिए गए लिंक पर.

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

आज का दिन आपको सोच और व्यवहार दोनों में संतुलित रखेगा. आप किसी भी मुद्दे को एकतरफा नहीं देखेंगे, बल्कि हर पहलू समझने की कोशिश करेंगे. आज आपकी शांति और डिप्लोमैसी लोगों को प्रभावित करेगी. शाम के समय कोई बातचीत या मुलाकात आपके मन को हल्का कर सकती है.

करियर / बिजनेस: आज कामकाज में समझौते और बातचीत से रास्ता निकलेगा. ऑफिस में किसी डील, मीटिंग या एग्रीमेंट से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. जॉब चेंज की सोच रहे तुला राशि वालों को नई जानकारी या ऑफर मिल सकता है. प्रमोशन या रोल में बदलाव की चर्चा भी शुरू हो सकती है. बिजनेस में पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में संतुलित निर्णय फायदेमंद रहेंगे.

रिलेशनशिप (परिवार): घर में आज प्रॉपर्टी या पैसों से जुड़ा विषय चर्चा में आ सकता है. किसी फैसले पर सभी की राय जानने की ज़रूरत पड़ेगी. साथ ही घर में मेहमानों का आना संभव है, जिससे माहौल थोड़ा व्यस्त लेकिन सकारात्मक रहेगा.

लव लाइफ: आज रिश्तों में आकर्षण और समझ दोनों रहेंगे. पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर शांत तरीके से बात हो सकती है. आप एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. सिंगल तुला वालों के लिए आज किसी खास से बातचीत दिल को छू सकती है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है. डायबिटीज वालों को मीठे पर नियंत्रण रखना होगा. उच्च रक्तचाप से जुड़े लोगों को तनाव और बहस से दूरी रखनी चाहिए. कमर या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है, आराम ज़रूरी है.

आज की सावधानी: किसी को खुश करने के लिए खुद को नजर अंदाज न करें. फैसले टालने की आदत से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

  • रविवार होने के कारण सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
  • सुबह तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें.
  • ॐ सूर्याय नमःमंत्र का 11 बार जप करें.
  • आज गेहूं या गुड़ का दान करें.
  • घर आए मेहमान का सम्मान करें.
  • नोट: यह उपाय तुला राशि वालों को मानसिक संतुलन और रिश्तों में मधुरता प्रदान करता है.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

Also Read :- Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह!

Also Read :- Aaj Ka Panchang 18 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि उपरांत प्रतिपदा तिथि हो जाएगी, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola