Weekly Rashifal: मकर राशि में 5 ग्रहों के महाजुटान, 7 राशियों को मिलेगी सफलता, इनके लिए संकट का सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल
Weekly Rashifal: मेष से मीन राशि वालों के लिए अगला संकेत क्या है. क्या आपका भाग्य अनुकूल रहेगा या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? पढ़ें सप्ताहिक राशिफल
Weekly Rashifal: 18 जनवरी 2026 दिन रविवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह बेहद खास हैं. रविवार से शनिवार के बीच ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. सात दिन के अंदर चंद्रमा मकर, कुंभ, मीन और मेष राशि में गोचर करेंगे. शनि मीन राशि में रहेंगे. राहु कुभ राशि रहेंगे. केतु सिंह राशि में रहेंगे. मकर राशि में ग्रहों के महाजुटान से बुधादित्य, शुक्रादित्य, मंगलादित्य और पंचग्रही योग बन रहे हैं, जो भाग्य, करियर, धन और रिश्तों पर गहरा असर डालेंगे. यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बड़ी सफलता और नई शुरुआत लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से इन शक्तिशाली योग और ग्रहों के संयोग का प्रभाव मेष से मीन तक के सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा…
Weekly Rashifal: मेष राशि वालों को करियर में मिलेगा बड़ा मौका
मेष राशि- मकर राशि में बने शक्तिशाली पंचग्रही योग से यह सप्ताह करियर के लिहाज से बेहद अहम रहेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी या बड़ा अवसर मिल सकता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. प्रेम में जुनून रहेगा. प्रेम संबंधों में जोश बढ़ेगा, लेकिन अहंकार टकराव करा सकता है.
वृषभ राशि वालों को मिलेगी सफलता
वृषभ राशि- बुधादित्य और शुक्रादित्य योग आपके भाग्य को बल देंगे. धन लाभ, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. शिक्षा और निवेश से जुड़े मामलों में सप्ताह शुभ रहेगा, इस प्रेम में स्थिरता आएगी. प्यार में भरोसा गहरा होगा. शादी या कमिटमेंट की बात आगे बढ़ सकती है.
मिथुन राशि वालों की वाणी बनेगी ताकत
मिथुन राशि- मकर राशि में ग्रहों का जुटान आपकी बुद्धि, तर्कशक्ति और वाणी को प्रभावशाली बनाएगा. बातचीत और कम्युनिकेशन से लाभ होगा. व्यापार में नई डील या योजना सफल हो सकती है. रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा, इस सप्ताह बातचीत से रिश्ते सुधरेंगे, पुराने मतभेद खत्म होने के योग बन रहा है.
कर्क राशि वालों का हौसला बढ़ेगा
कर्क राशि- मंगलादित्य योग से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि भावनात्मक मामलों में संयम जरूरी है. पारिवारिक मुद्दों में जल्दबाजी से बचें. करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी. इस सप्ताह पारिवारीक जीवन में भावनाएं हावी रहेंगी. पार्टनर से गलतफहमी से बचें.
सिंह राशि वालों के ईगो से होगा नुकसान
सिंह राशि- सूर्य के प्रभाव से साझेदारी और रिश्तों में बड़े बदलाव संभव हैं. वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप में संवाद जरूरी रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, इस सप्ताह जीवनसाथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन ईगो रिश्ते में दूरी ला सकता है.
कन्या राशि वालों का कामकाज सुधरेगा
कन्या राशि- पंचग्रही योग से नौकरी और स्वास्थ्य दोनों में सुधार के संकेत हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है. प्रेम जीवन में संतुलन और भरोसा मजबूत होगा. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी.
तुला राशि वालों का रोमांस बढ़ेगा
तुला राशि- शुक्रादित्य योग प्रेम, रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. कला, मीडिया और फैशन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. खर्च बढ़ सकता है, संतुलन बनाए रखें. शुक्र प्रभाव से प्रेम, रोमांस और खुशखबरी का सप्ताह रहेगा.
वृश्चिक राशि वालों पर पारिवारिक दबाव बढ़ेगा
वृश्चिक राशि- ग्रहों का दबाव पारिवारिक और घरेलू मामलों में धैर्य की परीक्षा लेगा. वाणी और व्यवहार में संयम जरूरी है. कार्यक्षेत्र में बदलाव या स्थान परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. गहरे भावनात्मक जुड़ाव के साथ शक से बचना जरूरी है.
धनु राशि वालों को संवाद से लाभ मिलेगा
धनु राशि- बुधादित्य योग से संवाद, यात्रा और नए संपर्कों से लाभ होगा. लेखन, शिक्षण और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह खास रहेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. निवेश सोच-समझकर करें. प्रेम में नया मोड़ आएगा. यात्रा या मुलाकात संभव है.
मकर राशि वालों के रिश्ते मजबूत और पक्के होंगे
मकर राशि- आपकी राशि में ग्रहों का महासंयोग जीवन की दिशा बदलने वाला साबित हो सकता है. करियर, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता में बड़ा उछाल आएगा. यह सप्ताह नए निर्णय और नई शुरुआत के लिए बेहद शुभ है. गंभीर रिश्तों में स्थिरता के संकेत है. विवाह या भविष्य की योजना बनेगी.
कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत होगा
कुंभ राशि- मकर राशि में सूर्य-शुक्र-मंगल की सक्रियता से आत्मविश्वास बढ़ेगा, इस सप्ताह नई योजना पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी. खर्च और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा. अचानक आकर्षण या गुप्त प्रेम संबंध बन सकते हैं.
मीन राशि वालों के लिए धैर्य बेहद जरूरी
मीन राशि- शनि के प्रभाव में यह सप्ताह धैर्य और अनुशासन की मांग करेगा. करियर में धीमी लेकिन स्थायी प्रगति होगी. दोस्तों और नेटवर्क से सहयोग मिलेगा. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा, लेकिन अपेक्षाएं सीमित रखें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 वर्षों का अनुभव
मोबाइल: +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




