Surya Ketu Yuti 2024: सूर्य-केतु की युति से इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Surya Ketu Yuti 2024

Surya Ketu Yuti 2024: सूर्य का राशि में प्रवेश करना राशियों के लिए अलग अलग फल लेकर आएगा. आइए जानें सूर्य और केतु की युति से किन-किन राशियों पर असर होगा.

विज्ञापन

Surya Ketu Yuti 2024: करीब 12 महीना बाद सूर्य कन्या राशि में प्रवेश किए इस राशि में पहले से केतु विराजमान है. कन्या राशि में सूर्य और केतु का युति बहुत ही कष्टकारी हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य के साथ राहु और केतु का युति अनुकूल नहीं होता है. सूर्य का स्वभाव उग्र है सौर मंडल में सूर्य को अधिक महत्व दिया गया है यह सिह राशि में स्वामी है सूर्य एक राशि में 30 दिन विराजमान रहते है सूर्य का गोचर कोई शुभ ग्रह के साथ युति करते है, उस व्यक्ति के जीवन में उन्नति होता है वही कोई पाप ग्रह के साथ जब इनका युति होता है, उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सारे परेशानी बनती है. अगर सूर्य के साथ केतु ,राहु ,तथा शनि का युति हो तब ग्रहण योग का निर्माण होता है.

सूर्य के कन्या राशि में गोचर अनुकूल नहीं होता है.सूर्य की कृपा व्यक्ति को नहीं बनती है तो वह व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकते है.कार्य में रुकावट होगा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.सूर्य 16 सितम्बर 2024 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किए इनका दृष्टी मीन राशि पर बना है मीन राशि में राहु विराजमान है राहु का दृष्टि सूर्य और केतु पर बन गया है वही सूर्य और केतु की दृष्टी मीन राशि में बैठे राहु पर बन गया है. मंगल मिथुन राशि में है. मंगल की दृष्टि कन्या राशि पर पड़ रहा है जिसे और परेशानी बढ़ जायेगी. सूर्य और केतु की युति के कारण मिथुन, कन्या, कुम्भ,मीन राशि के लिए सतर्क रहना पड़ेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले को केतु और सूर्य के युति के कारण कई तरह से परेशानी मिलेगा.पारिवारिक सुख में कमी व्योपारी इस माह संभल कर रहने की जरुरत है नया निवेश से बचे. कार्य क्षेत्र में ध्यान देने की जरुरत है.मित्र सहयोग नहीं करेगे. प्रेम सम्बन्ध में तनाव बनेगा.वैवाहिक जीवन में परेशानी बनेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वाले को केतु और सूर्य की यूटी पहला भाव में बन रहा है इस समय पारिवारिक कलह बढ़ जायेगा.नौकरी करने वाले अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करे थोड़ी लापरवाही आपको ज्यादा नुकसान करेगा. स्थाई संपत्ति को लेकर विवाद बन सकता है.नया निवेश नहीं करे नुकशान हो सकता है.पत्नी के साथ अनबन की स्थिति बनेगा.

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वाले को केतु और सूर्य की युति आठवें भाव में बन रहा है. इस समय आप विशेषकर खर्च के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान दें.आय के स्त्रोत में कमी होगा. इसलिए खर्च पर नियंत्रण करे. नौकरी करने वाले अपने सहकर्मी पर विश्वास नहीं करे धोखा मिलेगा.वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

मीन राशि

मीन राशि वाले को सूर्य और केतु की युति सप्तम भाव में बन गया है पारिवारिक जीवन ठीक नहीं रहेगा. सामाजिक कार्य में रूचि नहीं रहेगी. व्यापारी के लिए अनुकूल नहीं रहेगा. इस समय निवेश नहीं करे.नए प्रेम सम्बन्ध बन सकता है.वैवाहिक जीवन में छोटी -छोटी बात को लेकर दोनों में बहस होगा.स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा ब्लड सम्बन्धी समस्या बनेगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola