सिंह राशिफल 12 अगस्त 2026: छोटी यात्रा और नए संपर्क खोलेंगे तरक्की के रास्ते, खर्चों पर रखें लगाम
12 अगस्त 2026 का सिंह राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 12 August 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा? क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा? क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 12 August 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नए संपर्क और कामकाज में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. छोटी यात्राओं और बातचीत से लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि दिन के दूसरे भाग में संपत्ति और कार्यस्थल से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के तृतीय भाव में होने से संचार, नए संपर्क और छोटी यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत हैं. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के चतुर्थ भाव में आने से संपत्ति और कार्यस्थल से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रगति होगी. सूर्य के द्वादश भाव में होने से अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा. व्यापार में योजनाबद्ध रणनीति और धैर्य भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यहां दिखेगा 'दिन में रात' का नजारा, जानिए 12 अगस्त 2026 के पूर्ण सूर्य ग्रहण की सटीक टाइमिंग
रिलेशनशिप
परिवार के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें और छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें. भाई-बहनों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा.
लव लाइफ
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ता और मजबूत होगा. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सम्मान बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता बनने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. नियमित योग, व्यायाम और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पूरी नींद लें. ध्यान और प्राणायाम मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे.
आज का विशेष योग और उपाय
आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे बुद्धि, वाणी और कार्यों में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है.
शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: 1
यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि: शिव चालीसा पाठ से पाएं महादेव की कृपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










