वृषभ राशिफल 12 अगस्त 2026: मेहनत के बाद खुलेगा सफलता का रास्ता, पार्टनरशिप में मिल सकता है फायदा
12 अगस्त 2026 का वृषभ राशिफल
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 August 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. क्या रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 August 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत के साथ नए व्यावसायिक अवसर लेकर आ सकता है. शुरुआत में काम का दबाव और प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. दिन के दूसरे भाग में साझेदारी और नए अनुबंधों से लाभ के योग हैं. संचार और छोटी यात्राएं भी आपके लिए फायदेमंद रह सकती हैं.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के षष्ठ भाव में होने से प्रतिस्पर्धा और कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के सप्तम भाव में आने से व्यापारिक साझेदारी और नए अनुबंधों में लाभ मिलने के योग बनेंगे. सूर्य के तृतीय भाव में होने से संचार, विपणन और छोटी यात्राओं से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
रिलेशनशिप
परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी का साथ हर महत्वपूर्ण निर्णय में सहायक सिद्ध होगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. परिवार में किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है.
यह भी पढ़ें: ग्रहण का गर्भस्थ बच्चे पर क्या पड़ता है असर? जानें धार्मिक आस्था, मान्यता और इससे बचने के पीछे की असली वजह
लव लाइफ
प्रेम जीवन में विश्वास और मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने से भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए अनुकूल विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित योग, संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद लाभकारी सिद्ध होंगे. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें. दिनचर्या को व्यवस्थित रखना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा.
आज का विशेष योग और उपाय
आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे बुद्धि, वाणी और कार्यों में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है.
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6
यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि: शिव चालीसा पाठ से पाएं महादेव की कृपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










