Shani Dhaiya 2026: नया साल लाएगा शनि की परीक्षा, इन दो राशियों पर रहेगा ढैय्या का असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Dec 2025 11:41 AM

विज्ञापन

नए साल 2026 में इन राशियों पर रहगा ढैय्या का असर (AI Generated Image)

Shani Dhaiya 2026: नया साल 2026 दो राशियों के लिए आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि शनि की ढैय्या का असर पूरे साल जारी रहेगा. ज्योतिष के मुताबिक सिंह और धनु राशि के जातकों को मेहनत, तनाव और बढ़ते खर्च का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सतर्क रहना और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

विज्ञापन

Shani Dhaiya 2026: कर्मफलदाता शनि देव नए साल यानी 2026 के जुलाई माह में बड़ा बदलाव करेंगे. आपको बता दें वर्ष 2026 में शनि देव किसी भी राशि में नया गोचर नहीं करने वाले हैं.जुलाई माह में शनि मार्गी से वक्री अवस्था में जाएंगे. ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल भी दो राशियों—सिंह और धनु—पर शनि की ढैय्या का असर जस का तस रहेगा. ऐसे में दोनों राशियों को पूरे साल सतर्क रहने और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी. खर्च बढ़ सकते हैं, तनाव भी बढ़ेगा और सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा. आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कि नव वर्ष 2026 में शनि की ढैय्या का असर किन राशियों पर रहेगा.

शनि देव साल 2025 में 29 मार्च की रात अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में चले गए थे. अब वे जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे. इसी वजह से 2026 में भी ढैय्या का प्रभाव नहीं हटेगा.

सिंह राशि: मेहनत बढ़ेगी, नतीजे धीरे मिलेंगे

सिंह राशि के लिए शनि की ढैय्या 2026 में भी जारी रहेगी. कारोबार और नौकरी दोनों में प्रगति तो मिलेगी, लेकिन रफ्तार आपकी उम्मीद से धीमी रहेगी. मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और सफलता आपको इंतजार करवाकर मिलेगी. सिंह राशि वालों के लिए यह साल प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. समाज में आपकी पकड़ मजबूत होगी और लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, मगर शनि के वक्री होने पर खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं. सरकारी कामों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए हर दस्तावेज और प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें.

धनु राशि: ढैय्या का असर बरकरार, धैर्य रखना होगा जरूरी

धनु राशि पर शनि की ढैय्या का दूसरा चरण 2026 में भी बना रहेगा. इस दौरान मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है. छोटे-छोटे काम में अधिक समय लगना, प्लानिंग बिगड़ना और काम में बाधाएं मिलना संभव है. शनि मीन में विराजमान होकर आपके दूसरे भाव पर प्रभाव डालेंगे, जिसके चलते परिवार और धन संबंधी मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. फिर भी, शनि जाते-जाते अच्छा फल देने की क्षमता रखते हैं—कुछ क्षेत्रों में अप्रत्याशित फायदा भी मिल सकता है. बस धैर्य, अनुशासन और संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: मार्गी शनि और शुक्र-बुध की जोड़ी 2026 में इन राशियों को बनाएगी धनवान

शनि के अशुभ प्रभाव से बचाव

शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमान जी की भक्ति शनि के अशुभ प्रभाव को बेहद कम कर देती है. रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ें, राम-सीता के नाम का जाप करें और मंगलवार-शनिवार को दीपक जलाएं. इससे मन मजबूत होगा और शनि की चुनौतियाँ भी हल्की पड़ेंगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola