Scorpio Weekly Horoscope: आपके कार्य में बाधा डालने वाले लोगों की वजह से आपका संघर्ष बढ़ेगा

Updated:
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (26 जून से 2 जुलाई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

वृश्चिक-इस सप्ताह भागदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है. रचनात्मक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा. नवीन योजनाओं में निवेश संभव है.आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाकर चलना आपके हित में होगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत की तुलना में फल न मिलने से थोड़े निराश रहेंगे. आपके कार्य में बाधा डालने वाले लोगों की वजह से आपका संघर्ष बढ़ेगा. हालांकि अंततः न तो आपका कोई नुकसान होगा और न ही आपको कोई नुकसान पहुंचा पाएगा.

रिलेशनशिप

परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे. बात करते समय वाणी में सयमं रखें. घर में जरूरी वस्तुओं के लिये खरीदारी करेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. परिवार के किसी सदस्य के साथ जो मनमुटाव चल रहा था, वह दूर होगा.

हेल्थ

इस पूरे सप्ताह आप निरंतर छोटी-मोटी बीमारियों से परेशान रहेंगे. दाहिनी आंख में तकलीफ हो सकती है. धूप में निकलते समय उचित सावधानी रखें. गर्मी या लू लगने अथवा मौसम परिवर्तन के कारण बीमारी की संभावना बढ़ सकती है. किसी खास बीमारी से इस सप्ताह ज्यादा परेशान रहेंगे. जल्द ही उचित इलाज कराएं, बेहतर रहेगा.

लकी डेट: 26,27,01

लकी कलर: काला, नारंगी, पीला

लकी दिन: रविवार, मंगलवार, शुक्रवार

सावधानी

व्यक्ति को हर स्थिति में समान होना चाहिए. चीजें आपके पक्ष में आज हैं, लेकिन हमेशा ऐसा ही हो यह जरूरी नहीं, इसलिए अति उत्साह में न आएं और अपनी बातों या व्यवहार से किसी को कमतर साबित करने की कोशिश न करें.

उपाय

बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग का आशन बिछाकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें- ॐ अंगिरोजाताय विद्महे, वाचस्पते धीमहि, तन्नो गुरु: प्रचोदयात.. मंत्र जाप करने के बाद विधिवत भगवान बृहस्पति की आरती करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola