Libra Weekly Horoscope: विवाहित लोग एक-दूसरे के साथ भरपूर आनंद ले सकेंगे

Updated:
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (7 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

तुला-इस सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा.किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा.अत्यधिक मेहनत के कारण रात्रि के समय सप्ताह के आरम्भ में आपको थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को अपने किसी भी साथी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनके मित्र है या शत्रु.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह विदेशी या दूर के कम्यूनिकेशन आधारित गतिविधियों में प्रगति की बेहतर संभावना है. सप्ताह के उत्तरार्ध में, नौकरीपेशा लोगों में ऊर्जा का बेहतर संचार देखने को मिलेगा. सप्ताह के अंतिम दिन अपने साथी कर्मचारी या साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलने की संभावना अधिक है. हालांकि, सेल्स और मार्केटिंग के साथ ही वाणी के प्रभुत्व वाले कार्यों में सतर्क रहने की जरुरत है.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह की शुरूआत में आपमें रोमांस की प्रबल भावना होगी और आपके बीच निकटता की संभावना भी है. हालांकि आपको अपने साथी से संबंधित कोई चिंता सता सकती है. वर्तमान में, आप अपने दिल की बात को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर सकते हैं और किसी मामले में आपके शब्द या बातचीत के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है. सप्ताह के अंतिम दिन, विवाहित लोग एक-दूसरे के साथ ही भरपूर आनंद ले सकेंगे.

हेल्थ

इस सप्ताह के ज्यादातर समय में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन खास कर ज्यादा भोजन से बचें. इसके अलावा, जिन लोगों को पैरों के जोड़ की समस्या है, उन्हें भी इस वक्त सतर्क रहने की जरुरत है. जीभ, गला या दांत संबंधी परेशानियों में इलाज का असर कम होगा, ऐसे में इन परेशानियों से बचकर रहना फायदेमंद है.

लकी डेट:8,10,13

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी

इस सप्ताह आसानी से हर किसी पर भरोसा ना करें और ना ही इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में न आएं.

उपाय

इस सप्ताह शनिदेव गरीबों से अत्यधिक प्रेम करते हैं अत: उनकी कृपा प्राप्ति के लिए घर के नौकरों को खुश रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola