Leo Weekly Horoscope: संचार और एजुकेशन से संबंधित काम में प्रगति का अच्छा अवसर मिलेगा
Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जुलाई 2022 से 6 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह-इस सप्ताह जिम्मेदारियों को संभालने में भी आप काफी मेहनत करेगे और आप के पास अपने बजट के लिए बनाए हुए प्लान भी बेहतर रह सकते हैं. आप अपनी परियोजनाओं को लेकर गुप्त रूप से भी काम करेंगे जिस विषय को आप दूसरों के समक्ष न प्रस्तुत करना चाहें.
इस सप्ताह काम के क्षेत्र में ये समय नए लाभ और मौकों को दिलाने वाला होगा.आप अपने काम के लिए कई सारे बदलावों को देख सकते हैं. कुछ अधिकारियों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद कर सकता है. आपके पास कुछ ऎसे नए प्रोजेक्ट अब सफल होते दिखाई दे सकते हैं. प्रयास ज्यादा करेंगे. संचार और एजुकेशन से संबंधित काम में प्रगति का अच्छा अवसर मिलेगा.
इस सप्ताह बड़ों का सहयोग काम आएगा. भाई बंधुओं के साथ मिलकर कुछ बेहतरीन काम कर सकते हैं. अपने लोगों के साथ मिलकर कुछ सामाजिक कार्यों को भी किया जा सकता है. कुछ फंग्शन इत्यादि में शामिल होंगे ओर साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को भी मिलेगा.
इस सप्ताह परिवार के बड़े बुजुर्गों की हेल्थ के कारण कुछ चिंता रह सकती है. श्वास संबंधी दिक्कतें परेशानी दे सकती हैं. भोजन में अरुचि की समस्या भी रह सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थिति मिले-जुले प्रभाव वाली होगी. काम के कारण आप काफी परेशान रहेंगे. ऐसे में आप थकान का अनुभव करेंगे.
लकी डेट:31,2,5
लकी कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार
इस सप्ताह परिश्रम द्वारा आप अपने लक्ष्यों को पाने में कामयाब हो सकते हैं. आप अपने मनोबल को बनाए रखें.
इस सप्ताह तुलसी पूजन तथा श्री विष्णु पूजन करना चाहिए.घी का दीपक विष्णु मंदिर में जलाएं.पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर गरीबों में बांटें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










