ePaper

Gemini Weekly Horoscope: बिना सोचे-समझे बड़ा फैसला लेने से नुकसान हो सकता है

Updated at : 06 Mar 2022 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope: बिना सोचे-समझे बड़ा फैसला लेने से नुकसान हो सकता है

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (6 मार्च 2022 से 12 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मिथुन: इस सप्ताह हमेशा दिल से काम लेने और दिल की सुनने की आदत को बदल डालें. कुछ मामलों को अगर दिल की बजाय दिमाग से सोचा जाये तो ज्यादा बेहतर रहता है. आपके साथ यही एक बड़ी कमी है. आप हर बात को दिल से ज्यादा सोचते हैं, जिससे अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. इस सप्ताह थोड़ा संभल कर चलें .

करियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में नया मुकाम पाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करेंगे. सप्ताह के अंत तक आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा. बिजनेस को नयी गति देने के लिये उसे फिर से एक नयी योजना के साथ शुरू करने की जरूरत है.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह खुद को कार्य में इतना व्यस्त कर लेंगे कि परिवार के सदस्यों के लिये समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल होगा. व्यस्तता के चलते हो सकता है आपको बाहर जाने का अपना कोई पारिवारिक प्लान भी बदलना पड़े. इसका असर रिश्तों पर ना पड़े, इसका ध्यान रखना होगा.

हेल्थ: हृदय संबंधित परेशानी हो सकती है. कुछ भी तकलीफ होने पर लापरवाही न बरतें. फेफड़े से संबंधित पुराना रोग उभरने की संभावना है. बाहरी खानपान से इस सप्ताह पूरी तरह परहेज करें. बारिश के पानी में भींगने से बचें.

लकी डेट: 7, 9, 11

कलर: भूरा, हरा, काला

लकी दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी: इस सप्ताह धैर्य के साथ काम लें और अपनी आंखें खुली रखें. इस सप्ताह आपको किसी और से नहीं, खुद से सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि जाने-अनजाने बिना सोचे-समझे आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है.

उपाय: इस सप्ताह महाकालेश्वर शिव की विशेष पूजा करें. ‘ऊं महाशिवाय वरदाय हीं ऐं काम्य सिद्धि रुद्राय नम: मंत्र का रुद्राक्ष की माला से कम से कम 11 माला जाप करें. अगर स्वस्थ महसूस कर रहे हों तो सोमवार का व्रत रखें.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: प्रेम संबंधों व दांपत्य संबंधों में विशेष ध्यान रखना होगा
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: समय अनुकूल है लेकिन किसी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: बिना सोचे-समझे बड़ा फैसला लेने से नुकसान हो सकता है
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: किसी प्रकार का निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें वरना हानि हो सकती है
Also Read: Leo Weekly Horoscope: आय में वृद्धि होने की संभावना है, व्यापार के संबंध में कहीं दूर जाना पड़ सकता है
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: आय के साधनों में वृद्धि होगी, प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा
Also Read: Libra Weekly Horoscope: नौकरी में पदोन्नति और वृद्धि होगी लेकिन शत्रु परेशान करेंगे
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा
Also Read: Sagittarius Weekly Horoscope: सार्वजनिक जीवन में आपके संबंधों और परिचतों का दायरा बढ़ेगा
Also Read: Makar Weekly Horoscope: गलतफहमी की वजह से आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के साथ अपने संबंध मधुर रखें
Also Read: Meen Weekly Horoscope: व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा, दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola