ePaper

Kumbh Weekly Horoscope: बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के साथ अपने संबंध मधुर रखें

Updated at : 06 Mar 2022 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Weekly Horoscope: बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के साथ अपने संबंध मधुर रखें

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (6 मार्च 2022 से 12 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कुम्भ: इस सप्ताह संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है. विदेश व्यापार से लाभ होगा. अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे. स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा.

कैरियर /बिजनेस: प्रिंटिंग, रिसर्च, विज्ञान से जुड़े विषयों और सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को धंधे में किसी मोटे खर्च का सामना करना पड़ सकता है. प्रतियोगिता में बने रहने के लिए भी कड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं. व्यवसायिक विस्तार या नौकरी में परिवर्तन के संबंध में गंभीरता से विचार कर सकते हैं.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह आप श्रेष्ठ दांपत्य जीवन का लाभ उठा सकेंगे. प्रेमी-प्रेमीकाओं के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ सकता है. मित्रों या भाई-बहनों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं. आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा. बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के साथ अपने संबंध मधुर रखें.

हेल्थ: सेहत संबंधी परेशानी इस हफ्ते नजर नहीं आ रही. लेकिन अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें. नियमित एक्सरसाइज करें. पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

लकी डेट: 06, 10, 11

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

सावधानी: इस सप्ताह किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च होने की सम्भवना बन रही है.

उपाय: इस सप्ताह स्वच्छ वस्त्र पहनें तथा इत्र का प्रयोग करें. स्त्री वर्ग का सदैव सम्मान करें. विष्णु सहित लक्ष्मी की उपासना करें. तिल, नीले फूल व पैसे चढ़ाएं. गुड़ का भोग लगाएं.

Also Read: Aries Weekly Horoscope: प्रेम संबंधों व दांपत्य संबंधों में विशेष ध्यान रखना होगा
Also Read: Taurus Weekly Horoscope: समय अनुकूल है लेकिन किसी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें
Also Read: Gemini Weekly Horoscope: बिना सोचे-समझे बड़ा फैसला लेने से नुकसान हो सकता है
Also Read: Cancer Weekly Horoscope: किसी प्रकार का निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें वरना हानि हो सकती है
Also Read: Leo Weekly Horoscope: आय में वृद्धि होने की संभावना है, व्यापार के संबंध में कहीं दूर जाना पड़ सकता है
Also Read: Virgo Weekly Horoscope: आय के साधनों में वृद्धि होगी, प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा
Also Read: Libra Weekly Horoscope: नौकरी में पदोन्नति और वृद्धि होगी लेकिन शत्रु परेशान करेंगे
Also Read: Scorpio Weekly Horoscope: स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा
Also Read: Sagittarius Weekly Horoscope: सार्वजनिक जीवन में आपके संबंधों और परिचतों का दायरा बढ़ेगा
Also Read: Makar Weekly Horoscope: गलतफहमी की वजह से आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है
Also Read: Kumbh Weekly Horoscope: बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के साथ अपने संबंध मधुर रखें
Also Read: Meen Weekly Horoscope: व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा, दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola