Gemini Weekly Horoscope: परिवार के लोगों के साथ गुस्से में बातचीत आपको नुकसान पहुंचा सकती है

Updated:
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (7 अगस्त 2022 से 13 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

मिथुन-इस सप्ताह आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे,जिनके कारण आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा.आप अपने परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने लिए काफी धन व्यय करेंगे.आपके अंदर दान पुण्य की भावना भी दिखेगी.जो लोग कड़वाहट में मिठास बदलने की कला को जानते हैं, तो वह अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे.

करियर बिजनेस

इस सप्ताह वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी. जो लोग कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं , उनके लिए सप्ताह के बीच से समय बहुत अच्छा होगा. आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए तरीके से काम की शुरुआत कर सकते हैं.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपके संबंध अपोजिट जेंडर के साथ बहुत अच्छे बने रहेंगे.मैरीड कपल के बीच हारमनी रहेगी. सप्ताह के बीच में आप परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे.आखिरी में रिश्तों को लेकर तनाव बना रहेगा.परिवार के लोगों के साथ गुस्से में बातचीत आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

हेल्थ

इस सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा. समय के साथ काम को बोझ भी आपको बढ़ सकता है.इसके अलावा अस्थमा और मौसमी बीमारियां हो सकती है. सप्ताह के बीच में आप ज्यादातर समय आराम भी कर सकते हैं.आप योग और एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं.

लकी डेट:9,10,12

कलर:भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:शुक्रवार,बुधवार,शनिवार

उपाय

इस सप्ताह हरिवंशपुराण का पाठ करना चाहिए.पीपल के वृक्ष को पानी दें, उसकी देखभाल करें.केसर, हल्दी, चने की दाल और सोना दान में दें. गुरुवार का व्रत रखें. घर में चांदी के बर्तन को हल्दी का तिलक लगाकर रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola