Aries Weekly Horoscope: योजनाओं को लेकर सजग रहें, काम के क्षेत्र में बेहतर हो सकता है

Updated:
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जुलाई 2022 से 6 अगस्त 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष-इस सप्ताह आपके प्रयास अच्छे लाभ दिलाने वाले होंगे. काम के क्षेत्र में अच्छा अवसर मिलेगा.धनार्जन के क्षेत्र में लाभ से जुड़े कई सकारात्मक पहलू प्रभावित करने वाला हो सकता है. परिश्रम द्वारा धनार्जन के अनेक मौके सामने होंगे.अपनी कार्यप्रणाली में कुछ अधिक कठोर हो सकते हैं.

करियर/बिजनेस

इस सप्ताह व्यापार के लिए लम्बी यात्राएं अधिक रह सकती हैं. कारोबार में कुछ नई चीजों को जोड़ सकते हैं लेकिन बहुत अधिक धन लगाने से अभी थोड़ा बचना होगा.प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहें गुप्त रुप से विरोधी बने रह सकते हैं. योजनाओं को लेकर सजग रहें.काम के क्षेत्र में बेहतर हो सकता है.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह अपनों के साथ काम के क्षेत्र में बदलावों से बचना होगा. जितना हो सके अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें अन्यथा बाहरी लोग इस का फायदा उठाने से चूकेंगे नहीं. मन में कई बातें हो सकती हैं लेकिन जितना शैर्य बनाए रखेंगे उतना अनुकूल होगा.

हेल्थ

इस सप्ताह पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं मुख्य रुप से कब्ज, गैस की शिकायत रह सकती है.उच्च रक्तचाप,मांसपेशियों में दर्द तंग कर सकता है इसलिए संतुलित भोजन को बनाए रखें इससे लाभ मिलेगा.

लकी डेट:1,2,5

कलर:पीला,लाल,सफेद

लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी

इस सप्ताह थोड़ी समझदारी से काम लें और किसी के भी बहकावे में आने से बचें अन्यथा आप स्वयं का ही नुकसान करा लेंगे.

उपाय

इस सप्ताह बजरंगबाण्ड का पाठ करें और शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक प्रज्जवलित करने से अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी तथा कष्टों का समाधान संभव हो पाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola