साप्ताहिक मेष राशिफल 11 फरवरी से 17 फरवरी 2024: कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख जानें

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

 Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (11 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मेष साप्ताहिक राशिफल

कैरियर-इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम से आवश्यक कार्य में सफलता मिलेगी.सार्वजनिक क्षेत्र के लोगों को आम जनता से प्रशंसा प्राप्त होगी.सरकारी जॉब में हैं तो प्रमोशन होने की संयोग बनेगा.खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा.विद्यार्थियों के परीक्षा के पेपर अच्छे जाएंगे.प्रतियोगिता या इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार की तलाश में है तो शीघ्र ही खुशखबरी मिल सकती है.

पर्सनल लाइफ-पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है.यदि कोइ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो विवाह में परिणत होने की पूर्ण संभावना है.पहले से विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढेगी.और एक दूसरे को समझने में पहले से अधिक आसानी होगी.

फैमिली लाइफ— फैमिली लाइफ में जटिल समस्या का समाधान करने में समर्थ होंगे.सपरिवार बाहर घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा. बुजुर्गो,रिश्तेदारों तथा माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.नये वाहन या नये फ्लैट खरीदने का संयोग बनेगा.परिवार में शुभ मांगलिक कार्य का रूपरेखा बनेगी.

शुभ दिन- सोमवार,गुरूवार
शुभ रंग-सफेद,पीला
शुभ तारीख-12,15

जानें मेष राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व

  • मेष राशि के जातक स्पष्टवादी, सीधा और नेतृत्व करने की भावना रखने वाले होते हैं.

  • मेष राशि के लोगों का स्वभाव उदार होता है.

  • मेष राशि का व्यक्ति उत्तेजना के साथ शीघ्र कार्य करने वाला होता है. ऐसा इसीलिए होता है क्यूंकि मेष का स्वामी ग्रह ‘मंगल’ है, जो अग्नि तत्व प्रधान है.

  • मेष राशि का जातक स्वतंत्र विचारों तथा मौलिकता का समर्थक होता है.

  • इस राशि का व्यक्ति स्वभाव से प्रेमी होता है. उसे स्वार्थ से घृणा होती है.

  • मेष राशि के व्यक्ति में अपने सहयोगियों से काम लेने की अद्भुत क्षमता होती है.

  • इस राशि से जुड़े लोग हमेशा चौकस बने रहते हैं. हर कार्य में इनका ध्यान सतर्कता पर पहले रहता है.

  • मेष राशि वाले कुछ व्यक्ति जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं. ये लोग तब तक अपनी गलती नहीं मानते, जब तक उन्हें किसी तरह का भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ जाए.

  • मेष राशि के जातकों की कल्पना तथा निरीक्षण शक्ति अच्छी होती है.

  • मेष राशि में “सूर्य” बलवान होता है. और यदि इस राशि में “गुरु” स्थित हो तो शुभ फल की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola